फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Used to do deals in hotels by becoming an army officer

सेना का अधिकारी बनकर होटल में करता था डील

Wed, 28 Sep 2022 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Used to do deals in hotels by becoming an army officer
सेना का अधिकारी बनकर होटल में करता था डील
विज्ञापन

मेरठ। सेना का जवान नरेश कुमार बेहद शातिर है। वह सेना का अधिकारी बताकर अभ्यर्थियों से मिलता था और पांच लाख रुपये में भर्ती कराने का ठेका लेता था। उसने 10 से ज्यादा अभ्यर्थियों से भर्ती के लिए पांच-पांच लाख रुपये लिए थे। एसटीएफ की टीम अब उसके कारनामों की पड़ताल में जुट गई है। अग्निवीर भर्ती की शुरूआत होते ही नरेश और उसके भाइयों ने मुजफ्फरनगर में डेरा डाल लिया था।
नरेश कुमार वर्ष 2009 में सेना में भर्ती हुआ था। 13 साल में अलग-अलग जगहों पर उसे तैनाती मिलती रही। अग्निवीर भर्ती शुरू होते ही नरेश के दोनों भाई सौरभ और तनुज ने मुजफ्फरनगर में डेरा डाल दिया था। दोनों भाई नरेश को सेना का बड़ा अधिकारी बताकर अभ्यर्थियों के साथ होटल में मीटिंग कराते थे। यहां चयन कराने के नाम पर डील होती थी। पूछताछ में पता चला कि नरेश कंधों पर दो-तीन स्टार लगाकर आता था और सेना के अधिकारियों जैसी बात करके पूरी भूमिका बनाकर जाल में फंसाता था।
विज्ञापन

---
वीआईपी अंदाज और ठगी का जाल
नरेश कुमार का ड्यूटी पर कम और भर्ती पर ज्यादा फोकस रहता था। वह हमेशा लग्जरी गाड़ी में चलता था। लंबे समय नौकरी होने के चलते सेना की सारी प्रक्रिया जानता था। इसके चलते वह अभ्यर्थियों को आसानी से फंसा लेता था। अभ्यर्थियों के परिवार को पूरा भरोसा देता था कि भर्ती में नंबर आ जाएगा। वह खुुद को भर्ती बोर्ड के लोगों से जुड़ा बताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
-- वर्जन --
एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह के नरेश और उसके साथी यह सोचकर डील करते थे कि यदि भर्ती में नंबर आ गया तो उनकी डील पक्की होने के साथ ही उन पर भरोसा बढ़ जाएगा और यदि नहीं आया तो वह अभ्यर्थी के नंबर मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल देते थे। अब नरेश के बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। उनके गिरफ्त में आने के बाद ही और राज खुल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed