फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Use of new technologies is necessary to solve the problem: Dr. Monica

समस्या के समाधान के लिए नई तकनीकों का उपयोग जरूरी : डॉ. मोनिका

Tue, 07 Apr 2026 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Use of new technologies is necessary to solve the problem: Dr. Monica
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में सोमवार को अर्थशास्त्र विभाग की ओर से 30 घंटे के वैल्यू एडेड कोर्स का समापन हो गया। कोर्स का विषय क्वांटिटेटिव एंड क्वालिटेटिव टेक्नीक्स इन रिसर्च मेथडोलॉजिस्ट रहा। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. दीप्ति कौशिक ने आज के वैश्वीकरण और बढ़ते एआई के उपयोग के दौर में आगे होने वाले शोध को और भी प्रासंगिक बताया। कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. मोनिका ने कहा कि सामाजिक समस्या और उसके समाधान के लिए नई तकनीकों का उपयोग जरूरी है। कार्यक्रम में डॉ. दीक्षा व अन्य प्रवक्ताओं सहित 40 छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. स्वर्णा रहीं। इधर, कॉलेज में पुरातन छात्र समिति की ओर से आयोजित मैत्री कार्यक्रम के चौथे दिन पर बीएड विभाग, राजनीति विभाग, विज्ञान विभाग व संगीत विभाग की ओर से छात्राओं को आमंत्रित किया गया। उन्होंने व्यावसायिक परामर्श विषय पर अपने विचार रखे। बीएड विभाग में इस्माईल कॉलेज की लेक्चरर जेब जेडी, राजनीति विभाग में नेट क्वालिफाइड नेहा जोशी और विज्ञान विभाग से मीनाक्षी ने अपने अनुभव साझा किए। विज्ञान विभाग की मीनाक्षी ने विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध तकनीकी क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed