फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Use dry ration bags by printing photos of Prime Minister and Chief Minister

Meerut News: प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की फोटो छपवाकर प्रयोग करें ड्राई राशन के थैले

Sun, 01 Jan 2023 09:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 01 Jan 2023 09:11 AM IST
सार

महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मेरठ के सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ड्राई राशन के थैलों को सीएम योगी व पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो छपवा कर इस्तेमाल में ला सकते हैं।

विज्ञापन
Use dry ration bags by printing photos of Prime Minister and Chief Minister
बेबी रानी मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ड्राई राशन के थैलों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो छपवाकर प्रयोग में लाएं। बेटियों की सुरक्षा के लिए कॉलेजों के बाहर पुलिस हो। 11 से 14 वर्ष की ड्रापआउट लड़कियों को स्कूल में दाखिले के लिए प्रोत्साहित करें। ये निर्देश महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को सर्किट हाऊस में समीक्षा बैठक के दौरान दिए हैं।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि कुपोषण से निपटने के लिए कुपोषित बच्चों को स्वयंसेवी संस्थाओं, सीएसआर फंड, दान देने वाली संस्थाओं आदि को गोद लेने के लिए प्रेरित करें। आंगनबाड़ी में गोद भराई के संबंध में कहा कि गर्भवती को दिए जाने वाले भोजन, दवा, स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी के होर्डिंग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन के साथ अस्पताल, ब्लॉक कार्यालय आदि में लगाएं।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया ड्राई राशन योजना के तहत नवंबर तक सभी 13 बाल विकास परियोजनाओं में ड्राई राशन की आपूर्ति हो चुकी है। मंत्री ने निर्देशित किया कि ड्राई राशन वितरण के थैलों पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की फोटो छपवाकर प्रयोग करें। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कोविड महामारी में माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए चलायी जा रही योजनाओं तथा अन्य महिला कार्यक्रमों की समीक्षा की। उसके बाद मंत्री ने राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन, राजकीय महिला शरणालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवासिनियों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं आदि की जानकारी अधीक्षिका से ली। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार, सीडीपीओ, आंगनबाडी सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे। मंत्री ने आंगनबाड़ी के बच्चों को स्वेटर, टोपी तथा फल वितरित किए।

राज्यपाल द्वारा भेजी सामग्री प्रदान की।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल द्वारा शिक्षा परक सामग्री, बच्चों के फर्नीचर, खिलौने व साज-सज्जा सामग्री प्रदान की गई है। दिसंबर में ग्राम सैफपुर, कर्मचंदपुर, विकास खंड हस्तिनापुर के 10 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामग्री प्रदान की गई है। कुपोषित बच्चों की प्रोफाइल, उनके माता-पिता की आर्थिक स्थिति, रहन-सहन आदि की जानकारी प्राप्त कर कुपोषण के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जाता है। आंगनबाड़ी से कुपोषित बच्चों की सीएचसी व पीएचसी में जांच कराई जाती है। भोजन आदि का उचित प्रबंध किया जाता है। उन्होंने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) तथा राजकीय बाल गृह (बालक) के बारे में भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed