फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UPTET runs from today until July 4; 63,376 candidates are registered across 29 centers in the district.

Meerut News: यूपीटीईटी आज से चार जुलाई तक, जिले के 29 केंद्रों पर 63,376 अभ्यर्थी पंजीकृत

Wed, 01 Jul 2026 06:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
UPTET runs from today until July 4; 63,376 candidates are registered across 29 centers in the district.
- चार जुलाई तक दो पालियों में होगी परीक्षा, वैध पहचान पत्र जरूरी होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) दो से चार जुलाई तक जिले के 29 केंद्रों पर की जाएगी। इसके लिए 63,376 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं। नकल रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान यदि किसी अभ्यर्थी के पास नकल से संबंधित सामग्री मिलती है तो उसे परीक्षा से निष्कासित करने के साथ भविष्य की परीक्षाओं और चयन प्रक्रियाओं से भी डिबार किया जा सकता है। चाहे सामग्री का प्रयोग किया गया हो या नहीं। परीक्षा के अंतिम आधे घंटे में किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी और न ही किसी प्रकार की सामग्री का आपस में आदान-प्रदान किया जा सकेगा।
यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक होगी। पहली पाली के लिए सुबह 8:45 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:45 बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के अंदर टैबलेट, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डाटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, किसी भी प्रकार की घड़ी, एटीएम कार्ड, धातु से बनी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, ग्राफ शीट, मानचित्र और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर रोक रहेगी। अभ्यर्थी केवल पारदर्शी पानी की बोतल साथ ला सकेंगे। इसके अलावा तीन पासपोर्ट आकार के फोटो, मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र) और उसकी एक छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। वहीं, 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थी आयोग के नियमों के अनुसार अपने साथ श्रुतलेखक (स्क्राइब) ला सकेंगे। हालांकि उन्हें इसके लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed