फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UPTET Paper Leaked: Teacher Eligibility Test Postponed, Candidates Returning Disappointed

UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, बोले-अगली बार कठिन होगा पेपर

Sun, 28 Nov 2021 12:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Nov 2021 12:24 PM IST
सार

शिक्षक पात्रता परीक्षा देने आए नूरपुर के राहुल और भूपेश कुमार ने बताया कि उन्होंने भरपूर तैयारी की थी। पेपर भी आसान था। पेपर देखकर खुश हो गए, लगा कि इस बार सफलता मिल जाएगी। लेकिन पेपर अचानक रदद् कर दिया गया। अगली बार पेपर पता नहीं कैसा आएगा।

विज्ञापन
UPTET Paper Leaked: Teacher Eligibility Test Postponed, Candidates Returning Disappointed
मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा पात्रता अर्थात टीईटी परीक्षा स्थगित होने से मायूस घरों को लौटे। परीक्षा आज शुरू होनी थी। बिजनौर जिले में बने थे 27 केंद्र। अभ्यर्थी सुबह सात बजे से आने शुरू हो गए थे। परीक्षा शुरू होने का समय सुबह 10 बजे थे। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी कक्ष निरीक्षक केंद्रों पर पहुंच गए थे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू हो गई थी। अचानक शासन से 10.15बजे  परीक्षा स्थगित होने की सूचना प्राप्त हुई।

विज्ञापन

  
डीआईओएस कार्यालय ने 10:20 बजे सभी केंद्रों को परीक्षा स्थगित होने की सूचना मोबाइल से दे दी। केंद्र व्यवस्थापकों से पेपर तथा काफी इकट्ठा करने को कह दिया गया। अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर आसान था। उनके शिक्षक बनने के मंसूबे पर पानी फिर गया है।   
विज्ञापन


इससे अभ्यर्थियों में खलबली मच गई। अभ्यर्थी एवं उनके साथ आए अभिभावक एक दूसरे से परीक्षा स्थगित होने के बारे में पूछते रहे। अधिकारी भी कोई जबाव नहीं दे रहे थे। कह रहे थे कि परीक्षा ऊपर से ही स्थगित हुई है। अभ्यर्थी इसके बाद भी काफी देर तक केंद्र पर ही रुके रहे। निराश घरों को लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked: एक महीने बाद दोबारा होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों को रोडवेज में नहीं देना होगा किराया

उधर, परीक्षा केंद्रों पर यह गर्म चर्चा रही कि बिजनौर के केंद्रों पर बड़ी संख्या में बिहार तथा दिल्ली के अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं इनके तार सोल्वर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। पीजीटी परीक्षा में जिले के एक केंद्र है, पर पकड़े दो अभ्यर्थी से जिले में सोल्वर गिरोह के सक्रिय होने की बात सामने आई थी।

भरपूर तैयारी थी, आसान था पेपर, पता नहीं कैसा आएगा अगली बार पेपर
शिक्षक पात्रता परीक्षा देने आए नूरपुर के राहुल और भूपेश कुमार ने बताया कि उन्होंने भरपूर तैयारी की थी। पेपर भी आसान था। पेपर देखकर खुश हो गए, लगा कि इस बार सफलता मिल जाएगी। एक विषय के सभी जबाव भी दे दिए थे, आगे बढ़ ही रहे थे कि कक्ष में घोषणा हो गई कि परीक्षा स्थगित हो गई। अपनी-अपने उत्तर पुस्तिका जमा कराइये। कारण पूछा तो पता चला कहीं गड़बड़ी हुई थी या पेपर लीक हुआ है। अचानक इस घोषणा से सदमा तो लगा, लेकिन क्या कर सकते थे। अब एक माह के भीतर परीक्षा होने की बात कही जा रही है। उन्हें लग रहा है कि अगली बार पेपर बहुत कठित आएगा। खैर तैयारी भी हम जमकर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed