फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UPSSSC: Stenographer exam today at 34 centres, 15768 candidates will appear

यूपीएसएसएससी : 34 केंद्रों पर स्टेनोग्राफर परीक्षा आज, 15768 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Mon, 19 Jan 2026 06:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
UPSSSC: Stenographer exam today at 34 centres, 15768 candidates will appear
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा मंगलवार को मेरठ में 34 केंद्रों पर होगी। इसमें 15768 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। परीक्षा के दौरान मोबाइल, टैबलेट, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डाटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कलाई घड़ी, एटीएम कार्ड, विद्युत सामग्री या तार समेत सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे।
अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा समय से दो घंटे पहले शुरू हो जाएगा। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की प्रवेश पत्र, फोटो युक्त पहचान पत्र व बायोमैट्रिक सत्यापन से पहचान की जाएगी। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड की मूल प्रति अपने साथ लानी होगी। मुख्य द्वार पर ही सघन तलाशी ली जाएगी। प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। सुबह 9:30 बजे के बाद किसी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पूरी परीक्षा की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अधीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों व स्टाफ द्वारा लाई गई कॉपियों, पुस्तकें, नोट्स, बैग, ब्रीफकेस, मोबाइल फोन व अन्य सामग्री के लिए अलग कमरे में जमा किया जाएगा। परीक्षा कक्ष के बाहर ये सामग्री नहीं रखवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ने बताया कि यह परीक्षा 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होगी। बायोमैट्रिक डाटा कैप्चरिंग और उपस्थिति पत्रक भरने के लिए अभ्यर्थियों को पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार, कंट्रोल रूम से लाइव सीसीटीवी मॉनिटरिंग रिकॉर्डिंग के जरिए निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed