{"_id":"68076ff299d8c74fb90d1b77","slug":"upsc-cse-result-2024-shubham-sharma-of-meerut-got-130th-rank-see-who-got-first-and-second-rank-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC CSE Result 2024: मेरठ के अभिनव शर्मा ने प्राप्त की 130वीं रैंक, देखें किसे मिली पहली और दूसरी रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC CSE Result 2024: मेरठ के अभिनव शर्मा ने प्राप्त की 130वीं रैंक, देखें किसे मिली पहली और दूसरी रैंक
Tue, 22 Apr 2025 04:01 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 22 Apr 2025 04:01 PM IST
सार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
माता पिता के साथ अभिनव शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम रैंक (AIR-1) हासिल कर शहर और देश का नाम रोशन किया है। मेरठ की बात करें तो यूपीएससी में देहली गेट इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा के पुत्र अभिनव शर्मा ने 130वी रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UPSC CSE Result 2024: प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप, सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी; देखें सूची
विज्ञापन
इस वर्ष कुल 1,009 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के लिए चुना गया है। शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरा और डोंगरे अर्चित पराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
यूपीएससी की परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सभी उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।