{"_id":"63e54427584121b41e07083e","slug":"uproar-over-womans-death-villagers-block-highway-meerut-news-c-14-1-111963-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: महिला की मौत पर हंगामा, ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: महिला की मौत पर हंगामा, ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया
Fri, 10 Feb 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। पति घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर हंगामा किया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हादसा बृहस्पतिवार की सुबह सवा 11 बजे कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में हाईवे पर गांव जंधेड़ा के पास हुआ। गांव जंधेड़ा निवासी संगीता (40) अपने पति प्रदीप के साथ मोटरसाइकिल पर रामपुर मनिहारान आ रही थी। जैसे ही वह गांव जंधेड़ा से कुछ दूरी पर पहुंचे तो हाईवे पर तेजगति से आ रहे डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे संगीता सड़क पर गिर गई और डंपर के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हुआ। कुछ दूरी पर जाकर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पता लगते ही कोतवाली प्रभारी विनय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीण एकत्र हो गए।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात व्यवस्था ठप हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हाईवे जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। वहीं, दंपती के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जिनमें कोहराम मच गया। महिलाएं हाईवे पर ही धरना देकर बैठ गईं। ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई। इसके बाद एसडीएम संगीता व सीओ चंद्रपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, मृतका के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा और एक पुत्र को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। मामला बढ़ता देखकर पीएसी बल को भी मौके पर बुलाया गया। महिला संगीता के पुत्र राकेश ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ कोतवाली रामपुर मनिहारान में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
विधायक सहित कई नेता पहुंचे
मौके पर रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम, राष्ट्रीय बजरंग के जिला महामंत्री सोनू तोमर मौके पर पहुंचे। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों व विधायक ने हर संभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया। तब, करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
-- -- -- -- -- -- -
25 लाख रुपये मुआवजे की मांग
परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी व 25 लाख मुआवजा देने की मांग करते हुए पत्र सौंपा। बताया गया कि महिला के दो पुत्र और एक बेटी है। संगीता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि डंपर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।