फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over walling of government hospital

Meerut News: सरकारी अस्पताल की चार दीवारी करने पर हंगामा

Tue, 14 Oct 2025 10:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 14 Oct 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Uproar over walling of government hospital
परिवार ने 35 बीघा जमीन अपनी होने का किया दावा, पुलिस और एमडीएम की टीम पहुंची
विज्ञापन

-जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। मार्शल पिच मैदान में ईएसआई अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। एक परिवार ने अस्पताल की चार दीवारी के पास लगभग 35 मीटर जमीन पर अपना दावा किया। मंगलवार को अस्पताल का निर्माण कर रही संस्था सीपीडब्लूडी की टीम का परिवार ने विरोध करते हुए हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। एमडीए के लेखपाल व अन्य अधिकारी भी आ गए।
अंबेडकर रोड स्थित मार्शल पिच मैदान पर एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईएसआई अस्पताल के निर्माण का उद्घाटन किया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल भाग लिया था। इस समय मैदान की चाहरदीवारी और कुछ कमरों का निर्माण चल रहा है। अस्पताल के पिछली तरफ रिहायशी इलाका है। मकानों की पिछली दीवार मैदान की तरफ है। यहां उपेंद्र कुमार का मकान है। उपेंद्रने बताया कि मैदान व मकान के बीच में करीब 35 मीटर उनकी जगह है। यह उन्होंने खरीदी है लेकिन बाउंड्री नहीं कर सके थे। निर्माणधीन संस्था सीपीडब्लूडी के अधिकारियों ने उस जगह पर मंगलवार को जेसीबी मशीन से मिट्टी खुदवा दी। अधिकारियों ने बताया कि जमीन सरकारी है। विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। उनकी जमीन को जबरन सरकारी जमीन बताया जा रहा है। मंगलवार को सीपीडब्लूडी की टीम उपेंद्र के मकान की दीवार तक खुदाई करवा रही थी तो परिजनों ने विरोध कर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर शांत किया।
विज्ञापन

वर्जन
जिस जगह खुदाई की गई है। वह जमीन प्राइवेट नहीं सरकारी है। इसी कारण वहां जेसीबी चलाई गई है। नपाई में यह जमीन सरकारी है। जिस पर निर्माण चल रहा है। किसी की भी प्राइवेट जमीन पर कब्जा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद कुमार, एई-सीपीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed