{"_id":"691deade841565a4580d32e6","slug":"uproar-over-the-pir-built-on-the-side-of-delhi-road-police-removed-it-meerut-news-c-72-1-mct1002-144186-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिल्ली रोड़ किनारे बने पीर को लेकर हंगामा, पुलिस ने हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिल्ली रोड़ किनारे बने पीर को लेकर हंगामा, पुलिस ने हटवाया
Wed, 19 Nov 2025 09:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 19 Nov 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
संदीप,,,, परतापुर में दिल्ली रोड पर बने पीर को लेकर हंगामा मौके पर जानकारी लेती पुलिस
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में परतापुर फ्लाईओवर के पास दिल्ली रोड़ किनारे बने पीर को लेकर बुधवार को लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि पीर बनाकर यहां जमीन को कब्जाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीर को हटाने के निर्देश दिए बाद में पीर को हटाया गया।
दिल्ली रोड़ पर नवभारत विद्यापीठ इंटर कालेज के पास परतापुर बराल गांव निवासी हंसराज सैनी की श्रीकृष्णा खुशी टेंट हाउस नाम से दुकान है। दुकान के बराबर में पीर बना है। बुधवार को परतापुर इंद्रापुरम काॅलोनी के दर्जनों लोगों ने पहुंचकर टेंट की दुकान के मालिक पर पीर बनाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर परतापुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। टेंट मालिक हंसराज ने पुलिस को बताया कि 1994 में उनकी दुकान पर दिल्ली निवासी एक युवक काम करता था उसने यहां पीर स्थापित किया था तब से पीर यहीं है। पुलिस ने टेंट हाउस मालिक को 24 घंटे में पीर को हटाने के लिए कहा। देर शाम तक पीर को हटा दिया गया। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी पीर को हटा दिया गया है।