{"_id":"66c52fb4e40ed5ce64065356","slug":"uproar-over-selling-plots-to-people-of-other-communities-meerut-news-c-72-1-mrt1062-120220-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दूसरे संप्रदाय के लोगों को प्लाट बेचने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दूसरे संप्रदाय के लोगों को प्लाट बेचने पर हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर एल ब्लाॅक में दूसरे संप्रदाय के लोगों को प्लाट बेचने को लेकर मंगलवार को हंगामा हो गया। सूचना पर लोहिया नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।
शास्त्रीनगर एल ब्लॉक जगदंबा अस्पताल के बराबर में एक प्लाट दूसरे संप्रदाय के लोगों को बेच दिया। शकील अहमद इस प्लाट का निर्माण कार्य करा रहा है। जैसे ही क्षेत्रीय लोगों और हिन्दूवादी नेताओं को पता चला तो वह काम रुकवाने के लिए मौके पर पहुंच गए। लोहिया नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके साथ ही यहां पर पार्क में क्षेत्रीय लोगों की बैठक हुई, जिसमें सब ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन देने की बात कही। सचिन सिरोही ने कहा कि यह प्लाट गलत तरीके से बेचा गया है। इससे यहां माहौल खराब होगा। इस दौरान हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही, रविंद्र गुर्जर, रविंद्र लोहिया, एसएम शर्मा, सुभाष, राहुल गुप्ता, राहुल कनौजिया, प्रदीप चौधरी, संजय मलिक, विजय शर्मा, रमेश चंद्र, प्रियांशु गोयल, अजय गोविल, परविंदर, अजय त्यागी, डॉ विकास गर्ग, डॉ विश्वास भूषण, संजय रस्तोगी मौजूद रहे। संवाद