फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over not getting permission for DJ in Kanwar

Meerut News: कांवड़ में डीजे की अनुमति न मिलने पर हंगामा

Thu, 06 Jul 2023 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Uproar over not getting permission for DJ in Kanwar
मेरठ। लालकुर्ती में बुधवार रात कांवड़ यात्रा में डीजे बजाने की अनुमति न मिलने पर हंगामा हो गया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

हंडिया मोहल्ला स्थित शिवशक्ति हनुमान मंदिर से बुधवार रात सोनकर सेवा समिति की प्रथम विशाल कांवड़ लेकर कार्यकर्ता रवाना हुए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने कांवड़ उठाई और प्रसाद के लिए दान भी दिया। तभी गाड़ी पर सजा डीजे भी वहां पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने डीजे बजाने की अनुमति मांगी तो पुलिस ने नियम का हवाला देकर दो कॉलम बजाने की अनुमति दी। इस पर कार्यकर्ता भड़क गए। उनकी थानाध्यक्ष से नोकझोंक हो गई। भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया ने भी आपत्ति जताई। तभी कुछ कार्यकर्ताओं ने लालकुर्ती पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंगलवार को भी क्षेत्र से एक कांवड़ निकली थी। तब डीजे की साउंड कम नहीं कराई गई थी। लालकुर्ती थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed