{"_id":"652ce092749738041e024014","slug":"uproar-over-indecency-and-assault-in-nursing-home-meerut-news-c-40-1-smrt1041-2381-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नर्सिंग होम में अभद्रता और मारपीट पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नर्सिंग होम में अभद्रता और मारपीट पर हंगामा
विज्ञापन
मवाना। गांव पिलौना निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर चिकित्सक के बेटे पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। नर्सिंग होम में भर्ती बेटी सहित अन्य परिजनों के साथ मारपीट का भी आरोप है। पुलिस जांच कर रही है।
महिला के मुताबिक मिल रोड पर नर्सिग होम पर उसने बीमार बेटी को भर्ती कराया था। आरोप है कि देर शाम चिकित्सक का पुत्र आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। विरोध किया तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते अस्पताल से बाहर निकालने की धमकी दी। बाद में मारपीट की गई।
शोरशराबा सुनकर पति और दो देवर आ गए। उन्होंने उसे बचाया। इस पर चिकित्सक के पुत्र ने अपने दोनों भाइयों, पिता व दो अन्य को बुला लिया। इन सभी ने दोनों देवर व पति को घेरकर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि चिकित्सक के बेटे बीमार नाबालिग बेटी को बेड से उठाकर फेंक दिया। बाद में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।