फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar of the people against the municipality for lack of cleanliness

सफाई न होने पर पालिका के खिलाफ लोगों का हंगामा

Sat, 18 Jan 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Uproar of the people against the municipality for lack of cleanliness
मोहल्ला बैरूण सराय के लोग सड़क पर पसरी गंदगी को दिखाते हुए। - फोटो : SARDANA
सफाई न होने पर पालिका के खिलाफ लोगों का हंगामा
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला बैरूण सराय में सफाई नहीं होने से सड़क पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। आरोप है कि सफाई करने के नाम पर पालिका कर्मचारी लोगों से पैसे मांगते हैं। पैसे नहीं देने पर सफाई नहीं करते हैं। बेपटरी सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों ने शुक्रवार को पालिका के खिलाफ जमकर हंगामा किया। पालिका ईओ ने तत्काल जांच के आदेश दिए। साथ ही बस्ती में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई। इसके बाद लोग शांत हुए।
केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए काफी पैसा खर्च किया जा रहा है। सरधना नगर पालिका क्षेत्र में भी शौचालय निर्माण-कूडे़दान व कूडा निस्तारण के लिए रिक्शा ठेली, अन्य वाहनों व दीवारों पर स्लोगन आदि लिखवाने पर भी पैसा खर्च किया जा रहा है। जबकि नगर की सफाई व्यवस्था पालिका के तमाम साफ सफाई के दावों के उलट है।
विज्ञापन

मोहल्ला बैरूण सराय मोहल्ले के लोग कई दिन से गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। आरोप है कि सफाई करने के नाम पर कर्मचारी पैसे मांगता है। इंकार करने पर सफाई नहीं करता है। शुक्रवार को लोगों ने पालिका के खिलाफ हंगामा कर दिया। शिकायत पर ईओ ने सफाई पर्यवेक्षक को जांच के आदेश दिए। टीम मौके पर पहुंची और जांच करके लौट आई। ईओ ने तत्काल बस्ती में सफाई व्यवस्था ठीक कराई। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ अमिता वरुण का कहना है कि नगर को स्वच्छ रखना पालिका की जिम्मेदारी है। यदि किसी कर्मचारी ने सफाई करने के नाम पर पैसे मांगे हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed