फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar of Hindu Jagran Manch in case of conversion in TP Nagar

Meerut: धर्म परिवर्तन मामले में हिंदू जागरण मंच का हंगामा, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती, कार्रवाई की मांग

Mon, 20 Feb 2023 10:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 20 Feb 2023 10:40 AM IST
सार

Meerut News : धर्म परिवर्तन के मामले में हिंदू जागरण मंच ने जमकर हंगामा किया। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Uproar of Hindu Jagran Manch in case of conversion in TP Nagar
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में हिंदू जागरण मंच ने टीपी नगर थाने में हंगामा कर दिया। एक युवती पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और मारपीट करने की शिकायत की। पुलिस ने जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष ललित गुप्ता ने बताया कि मलियाना निवासी युवती की शादी 2012 में हस्तिनापुर निवासी युवक से हुई थी। उनके घर में मुस्लिम युवक का आना जाना था। आरोपी ने विवाहिता को अपनी बातों में फंसा लिया और 2016 में उसे लेकर मलियाना में रहने लगा। उसे शादी करने का झांसा दिया। हालांकि, जब भी महिला शादी के लिए कहती तो टाल जाता था। 30 अप्रैल, 2018 को महिला ने बेटी को जन्म दिया। उसके बाद से ही वह शादी के लिए दबाव बना रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि उसने धर्मांतरण करने के बाद शादी करने के लिए कहा, जिस पर महिला ने मना कर दिया था। इसके बाद से वह उसका उत्पीड़न करने लगा। छोटी-छोटी बातों पर पिटाई करता था। करीब आठ माह से युवक लापता है। वह उसके घर भी गई थी, लेकिन परिवार के लोगों ने भगा दिया। रविवार रात महिला हिंदू जागरण मंच के साथ थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: वारदात से दहल उठा पूरा गांव, लहूलुहान हालत में मिले प्रेमी युगल, मोहब्बत का हुआ दर्दनाक अंत

टीपी नगर इंस्पेक्टर संत शरण सिंह का कहना है कि जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Archana Gautam: मेरठ पहुंचीं अर्चना गौतम का भव्य स्वागत, मीडिया से बात करते वक्त हुईं भावुक, बोली...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed