फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar in the police station due to non-action on the inspector

दरोगा पर कार्रवाई न होने पर थाने में हंगामा

Wed, 05 May 2021 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the police station due to non-action on the inspector
दरोगा पर कार्रवाई न होने पर थाने में हंगामा
विज्ञापन

परतापुर। छज्जूपुर निवासी सरकारी शराब विक्रेता राहुल द्वारा मंगलवार को दरोगा पर लगाए गए आरोपों के बाद दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर हंगामा किया। इंस्पेक्टर परतापुर नजीर अली खान ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
सोमवार को छज्जूपुर निवासी सरकारी बीयर विक्रेता राहुल ने थाने के दरोगा पर आरोप लगाया था कि उसने एनकाउंटर की धमकी देकर उससे 30 हजार रुपये लिए। इस बात को लेकर गांव में पंचायत भी हुई। मंगलवार को राहुल के साथ काफी ग्रामीण थाने पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने इंस्पेक्टर परतापुर नजीर अली खान को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। कुछ समय बाद राहुल के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने तहरीर वापस लेेने की बात कही और कहा कि वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते। किसी के बहकावे में आकर वीडियो वायरल की गई थी। उधर, राहुल का कहना है कि उक्त दरोगा भविष्य में उसे किसी मामले में फंसा सकता है।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय का कहना कि पीड़ित पक्ष को थाने बुलाकर बातचीत के बाद तहरीर ले ली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जमीन विवाद में भाइयों में चले लाठी-डंडे, चार घायल
परतापुर। जमीन के विवाद के चलते गांव बाजोट में बुधवार दोपहर भाइयों के परिवारों के बीच लाठी-डंडे चल गए। जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजोट गांव निवासी परविंद फौज में हैं और उनकी तैनाती जम्मू में है। परविंद का अपने भाई अशोक शर्मा से काफी समय से छह बीघा खेत के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को दोनों भाइयों के परिवार में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे चल गए, जिसमें दोनों भाई और बेटे संयम और हिमांशु घायल हो गए। सभी को डॉक्टरी के लिए अस्पताल भेजकर मामला दर्ज कर लिया गया। परविंद की पत्नी अलका का कहना है कि उनका जेठ अशोक कई बार हमला कर चुका है, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed