{"_id":"63599277de80e122370a213a","slug":"uproar-in-incholi-police-station-on-the-revelation-of-bijendra-s-murder-city-news-mrt611059581","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूकबधिर बिजेंद्र की हत्या के खुलासे पर इंचौली थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूकबधिर बिजेंद्र की हत्या के खुलासे पर इंचौली थाने में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजेंद्र की हत्या के खुलासे पर इंचौली थाने में हंगामा
मेरठ/लावड़। मूकबधिर बिजेंद्र की हत्या के खुलासे पर ग्रामीणों ने बुधवार को इंचौली थाने पर हंगामा किया। पुलिस का दावा कि हत्या सोनू गुर्जर और मोहित उर्फ भीम ने की है। आरोपियों ने हत्या करना कुबूल किया है। वहीं, मोहित को हत्या में नामजद करने पर पीड़ित परिवार ने आपत्ति जताई।
इंचौली थानाक्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी बिजेंद्र कुमार (30) का शव मंगलवार सुबह गांव के मदन सिंह के घेर में मिला था। पीड़ित परिवार ने गांव के ही मलक सिंह गुर्जर के बेटे सोनू, सचिन और सुभाष गुर्जर के बेटे सोनू को नामजद कराया था। बताया कि मलक सिंह के बेटों के साथ बिजेंद्र सैनी पेपर मिल में मजदूरी करता था। मजदूरी का पैसा मांगने पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक सोनू पुत्र सुभाष ने हत्या करना कुबूल किया है। उसने बताया है कि मोहित उर्फ भीम और बिजेंद्र के साथ दीपावली पर शराब पी। इसी दौरान भांग पीने को लेकर विवाद हुआ। तभी बिजेंद्र के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी।
नामजद आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मोहित को हिरासत में लिया। इस पर मोहित के पिता पीड़ित परिवार को साथ इंचौली थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि मलक सिंह के बेटों सोनू और सचिन को बचाने के लिए पुलिस मोहित को फंसा रही है। एसपी देहात का कहना कि आरोपी मोहित के खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं। नामजद सचिन व सोनू को अभी क्लीनचिट नहीं दी गई है। जांच जारी है।
विज्ञापन
गांव पहुंची फोर्स
थाने पर हंगामा होते ही जलालपुर गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही। वहीं थाने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने भी नामजद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बिजेंद्र के भाई राजू का कहना है कि मोहित व सोनू के अलावा कई अन्य लोग भी हत्या में शामिल हैं। पुलिस जिन दो लोगों को हत्यारोपी बता रही है उनका बिजेंद्र से कोई विवाद ही नहीं था। परिजनों ने कहा कि गलत खुलासे की शिकायत एडीजी, आईजी और एसएसपी से की जाएगी।
हमदर्द बनकर घूमता रहा मोहित
पीड़ित परिवार ने बताया कि मोहित ही बिजेंद्र को उठाकर अस्पताल ले गया था। इसी दौरान उसके कपड़े खून से सने होंगे। एसपी देहात ने कहा कि आरोपी सोनू ने मोहित को भी हत्या में शामिल होना बताया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है।