फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar in front of TP Nagar police station, women lying in front of vehicles

टीपी नगर थाने के सामने हंगामा, वाहनों के सामने लेटीं महिलाएं

Sun, 16 May 2021 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Uproar in front of TP Nagar police station, women lying in front of vehicles
टीपी नगर थाने के सामने हंगामा, वाहनों के सामने लेटीं महिलाएं
विज्ञापन

मेरठ/परतापुर। तीन दिन पहले टीपीनगर थाना क्षेत्र में नाले से हलवाई मिथुन का शव मिलने के मामले में शनिवार को परिजनों का गुस्सा भड़क गया। मिथुन के परिवार और शिवशक्ति नगर क्षेत्र की महिलाएं दोपहर डेढ़ बजे टीपी नगर थाने पहुंचीं। यहां उन्होंने थाने के सामने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मिथुन की हत्या की गई है और पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। इस मामले में हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ने और मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए काफी देर तक महिलाएं रोष जताती रहीं। कुछ महिलाओं ने तो सड़क पर बैठकर और लेटकर आते-जाते वाहनों को रोकने का प्रयास किया। करीब आधा घंटे बाद पुलिस ने महिलाओं को शांत कर लौटाया।
ब्रह्मपुरी के शिव शक्ति नगर का रहने वाला मिथुन हलवाई का काम करता था। बीते 11 मई को मिथुन का शव संदिग्ध हालात में मिला था। हंगामे के दौरान मिथुन की मां काजल ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को को उसका दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद उसने अपने प्लॉट में ले जाकर मिथुन की हत्या कर दी और लाश को नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उसकी हत्या में एक दोस्त और उसके साथी शामिल हो सकते हैं। मामले की सही जांच होनी चाहिए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद थाना पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया और फिर उन्हें वहां से भेजा। इस मामले में सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय का कहना है कि परिवार के लोग जो आरोप लगा रहे हैं, उनकी जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed