फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar in Durgapuram in Protest Against Drinking Water Crisis and Dilapidated Roads

Meerut News: दुर्गापुरम में पेयजल संकट और जर्जर सड़क के विरोध में हंगामा

Mon, 01 Jun 2026 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Durgapuram in Protest Against Drinking Water Crisis and Dilapidated Roads
- मौके पर पहुंचे महापौर ने 10 एचपी का सबमर्सिबल लगाने के निर्देश दिए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वार्ड-18 दुर्गापुरम में तीन महीने से पेयजल संकट और सड़क की बदतर हालत के विरोध में स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। पार्षद की सूचना पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। महापौर को बताया गया कि पेयजल की कमी, पानी के कम दबाव और जर्जर सड़कों की समस्याएं लगातार झेल रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। महापौर ने हालात का जायजा लेने के बाद वहां 10 एचपी का सबमर्सिबल लगाने के निर्देश दिए।

महापौर के निरीक्षण के दौरान दुर्गापुरम के इनर रिंग रोड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या गंभीर पाई गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी का दबाव इतना कम है कि उन्हें अपनी जरूरतों के लिए बाजार से पानी खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है। अधिक गर्मी के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है। नगर निगम के जलकल विभाग के अधिकारी ने महापौर को बताया कि मौजूदा पेयजल लाइन में पर्याप्त दबाव नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन

इस हालात को देखते हुए महापौर ने जलापूर्ति व्यवस्था के लिए 10 एचपी का सबमर्सिबल पंप स्थापित करने की बात कही। महापौर ने महाप्रबंधक (जल) एवं अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह को निर्देश दिए कि पेयजल समस्या का समाधान करें। अपर नगर आयुक्त का कहना है कि पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करेंगे। इसके लिए जलकल की टीम को लगा दिया गया है। सड़क की समस्या का समाधान निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed