फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar in Collectorate regarding infection due to garbage

Meerut News: कूड़े से संक्रमण को लेकर कलक्ट्रेट में हंगामा

Tue, 21 Jan 2025 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Collectorate regarding infection due to garbage
मेरठ। हापुड़ रोड पर लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ से संक्रमण फैलने के चलते सोमवार को लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही के चलते वहां कूड़े के पहाड़ ऊंचे और फैलते जा रहे हैं। लोगों में कैंसर की बीमारी फैल रही है। इससे आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ पर अवैध रूप से पशु कटान हो रहा था। उसको पूर्णरूप से बंद कराने व कूड़े के पहाड़ को हटवाने के लिए ज्ञापन दिया। क्षेत्र मे कैंसर जैसी महामारी फ़ैल रही है। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव गौरव गुर्जर ने बताया कि लोहियानगर कूड़ा प्लांट के जाहिदपुर में पंडित बक्शीदास इंटर कॉलेज में 800 छात्र-छात्राओं का भी भविष्य अंधकार में है। कॉलेज में लगातार छात्र-छात्राएं और शिक्षक बीमार हो रहे हैं। इनकी कोई चिंता नगर निगम और न ही जिला प्रशासन को है। इसे लेकर लगातार धरना प्रदर्शन किए गए, इसके बावजूद सुधार नहीं है। इस प्रकरण को लेकर लखनऊ में भी प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सपा से विजयपाल कश्यप, बॉबी कैलाशपुरी, अजय अधाना, नितिन गर्ग, आशीष पवार, आमिर चौधरी, प्रेमचंद कश्यप, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed