{"_id":"6a0c81af37879094580756ae","slug":"uproar-in-chc-over-making-disability-certificate-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112384-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर सीएचसी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर सीएचसी में हंगामा
विज्ञापन
सरधना। सीएचसी में मंगलवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सीएचसी में मंगलवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि प्रशासन द्वारा सरधना में कैंप लगाकर प्रमाणपत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब जांच के नाम पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
क्षेत्र के कई दिव्यांग लंबे समय से प्रमाणपत्र बनवाने और संशोधन कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। पूर्व में तहसील पर प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने सरधना में विशेष शिविर लगाने का भरोसा दिया था। मंगलवार को सीएचसी में आयोजित शिविर में कुछ लोगों के नए प्रमाणपत्र बनाए गए। इस दौरान कई दिव्यांगों ने अपने प्रमाणपत्र में विकलांगता प्रतिशत बढ़ाने की मांग रखी। उनका कहना था कि कम प्रतिशत दर्ज होने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं, उपकरणों और अन्य सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
मेडिकल टीम ने बताया कि प्रतिशत बढ़ाने के लिए मशीनों से जांच आवश्यक है, जिसके लिए जिला अस्पताल जाना होगा। इस बात को लेकर कुछ लोग नाराज हो गए और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि नए प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। जिन लोगों ने विकलांगता प्रतिशत बढ़ाने का अनुरोध किया है, उन्हें आवश्यक जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।