{"_id":"5e3c7c398ebc3ee5e23044e8","slug":"uproar-due-to-molesting-in-shastri-nagar-meerut-news-mrt467639628","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीनगर में छेड़छाड़ को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीनगर में छेड़छाड़ को लेकर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शास्त्रीनगर सेक्टर 11 निवासी महिला से पड़ोसी युवक और उसके दोस्त ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी उसे धमकी देने लगे। महिला ने पति को घर लौटने पर वारदात की जानकारी दी। इस पर पति आरोपी के घर पहुंचा और विरोध जताया। यहां आरोपी युवक ने उससे मारपीट कर दी।
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 11 निवासी महिला बृहस्पतिवार को घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक एवं उसके दोस्त ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। आरोपी युवक और उसका दोस्त जबरन अपने घर ले जाने का दबाव बनाने लगे। महिला ने पति से शिकायत करने की चेतावनी दी तो उन्होंने उसे देख लेने की धमकी दी। महिला ने पति को लौटने पर वारदात की जानकारी दी। वह इसकी शिकायत करने गया तो आरोपी ने उससे मारपीट कर दी। पीड़ित महिला अपने बच्चों और पति के साथ नौचंदी थाने पहुंची। वहां कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की तहरीर दी है। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जा रही है।