फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar created by keeping woman's body in in-laws' house

ससुराल में महिला का शव रखकर किया हंगामा

Wed, 07 Sep 2022 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar created by keeping woman's body in in-laws' house
ससुराल में महिला का शव रखकर किया हंगामा
विज्ञापन

परतापुर। मेडिकल में उपचाराधीन गर्भवती टिंकल (25) की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। वे बैल-बुग्गी में शव लेकर ससुराल पहुंचे और गेट पर बैठकर ही आक्रोश जताने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि टिंकल के पति ने उसे जहरीला पदार्थ दिया और सोमवार रात मेडिकल से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित ओम सांईधाम कॉलोनी निवासी नवीन सिरोही की पत्नी टिंकल की तबीयत कुछ दिन से काफी खराब थी। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया। रात में टिंकल की मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि नवीन बिना किसी को बताए मेडिकल से फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गुस्साए परिजन टिंकल के शव को बैल-बुग्गी में रखकर साईं धाम कालोनी पहुंचे। यहां सास देवेंद्री ने गेट खोलने से मना कर दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। परिजनों ने कहा कि नवीन रात में टिंकल से मिलने गया था। आरोप है कि उसे दवा में जहरीला पदार्थ दे दिया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed