{"_id":"6afde65ca4d537af0106d602","slug":"uproar-at-the-wedding-reception-a-man-from-hapur-arrived-and-claimed-the-bride-was-his-wife-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वलीमे में हंगामा: हापुड़ से आया युवक, दुल्हन को बताया अपनी पत्नी, शादी के फोटो-वीडियो भी दिखाए, निकला ये नतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वलीमे में हंगामा: हापुड़ से आया युवक, दुल्हन को बताया अपनी पत्नी, शादी के फोटो-वीडियो भी दिखाए, निकला ये नतीजा
Wed, 18 Nov 2026 11:25 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:25 PM IST
सार
Meerut News: लिसाड़ीगेट निवासी युवक का निकाह 16 नवंबर को हापुड़ की लड़की से हुआ। वलीमे में हंगामा हो गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। यहां से युवती को उसके मायके वाले ले गए, फिलहाल मामला उलझ गया है और कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन
मायके गई दुल्हन। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : i
विस्तार
लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शादी के महज दो दिन बाद ही नवविवाहिता को लेकर विवाद हो गया। मंगलवार रात वलीमे के कार्यक्रम में हापुड़ निवासी एक युवक पहुंच गया और दुल्हन को अपनी पत्नी होने का दावा करते हुए हंगामा कर दिया। युवक के अनुसार उसका पांच महीने पहले ही युवती से निकाह हो चुका है। युवक ने आरोप लगाया कि युवती के परिजनों ने उसे बिना बताए दूसरी जगह शादी कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक और नवविवाहिता को थाने ले गई।
विज्ञापन
Trending Videos
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक की शादी 16 नवंबर को हापुड़ निवासी एक युवती के साथ हुई थी। मंगलवार रात युवक के घर के बाहर गली में वलीमे का कार्यक्रम किया गया था। परिवार के लोग और रिश्तेदार खुशियों में शामिल थे। इसी दौरान हापुड़ निवासी एक युवक वहां पहुंच गया। युवक ने वलीमे में पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका दावा था कि पांच महीने पूर्व ही उसका युवती के साथ निकाह हो चुका है। शादी की जानकारी युवती के परिजनों को भी है। युवक के हंगामे के दौरान दूल्हे पक्ष की उससे कहासुनी हो गई। युवक की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई। युवक के परिजन भी मौके पर आ गए।
युवक ने पुलिस को युवती से शादी के फोटो व वीडियो दिखाए। इसके बाद युवती के परिजन युवती को लेकर हापुड़ चले गए। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
