{"_id":"6a7b580b1ef6e97366043065","slug":"uproar-at-petrol-pump-after-bike-stalls-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113253-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाइक बंद होने पर पेट्रोल पंप पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाइक बंद होने पर पेट्रोल पंप पर हंगामा
विज्ञापन
लावड़। बाइक बंद होने पर पेट्रोल पंप पर हंगामा, पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप। संवाद
- ग्राहक ने लगाया पेट्रोल में पानी मिलाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। दौराला मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार को बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद रास्ते में बाइक बंद होने पर हंगामा हो गया। बाइक सवार ने पेट्रोल में पानी मिला होने का आरोप लगाते हुए पेट्रोल पंप कर्मचारियों से शिकायत की। दोनों पक्षों में नोकझोंक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
भगवानपुर गांव निवासी भारत के अनुसार, मंगलवार को उसने लावड़ के दौराला मार्ग स्थित हमारा पेट्रोल पंप से बाइक में 200 रुपये का पावर पेट्रोल भरवाया था। पंप से कुछ दूरी पर पहुंचते ही बाइक अचानक बंद हो गई। इसके बाद वह बाइक लेकर मिस्त्री के पास पहुंचा। मिस्त्री ने बाइक की टंकी से पेट्रोल निकालकर जांच की तो बोतल में पेट्रोल के साथ पानी भी दिखाई देने का दावा किया गया।
भारत पेट्रोल की बोतल लेकर वापस पेट्रोल पंप पहुंचा और कर्मचारियों से शिकायत की। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। हंगामा बढ़ने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
भारत ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही। वहीं, कुछ स्थानीय ग्राहकों ने पेट्रोल पंप पर पहले भी शिकायतें सामने आने का दावा किया। ग्राहकों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी मिलावट संबंधी शिकायत के बाद पेट्रोल पंप पर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक जांच या रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हो सकी है।
पेट्रोल पंप संचालक अमरीश कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। घटना के समय वह किसी काम से मेरठ गए हुए थे। लौटने के बाद पूरे मामले की जानकारी करेंगे।