{"_id":"6ab2c41c0035ff95f504b5f0","slug":"uproar-and-scuffle-at-the-firms-society-office-over-a-request-for-the-repayment-of-borrowed-money-meerut-news-c-72-1-mct1010-159869-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उधार रुपये मांगने पर फर्म्स सोसायटी ऑफिस में हंगामा, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उधार रुपये मांगने पर फर्म्स सोसायटी ऑफिस में हंगामा, मारपीट
विज्ञापन
महिला लिपिक ने दूसरे लिपिक के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उधार रुपये वापस नहीं देने पर महिला लिपिक ने साथी लिपिक से विरोध जताया तो उसने महिला लिपिक से मारपीट कर दी। इससे हंगामा हो गया। किसी तरह साथी कर्मचारियों व अधिकारियों ने बीच-बचाव किया। महिला लिपिक ने थाना मेडिकल पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
ग्राम बिजौली निवासी नीतू ने प्राथमिकी में बताया कि वह फर्म्स, सोसायटी एवं चिट्स कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर तीन साल से तैनात है। इसी कार्यालय में काम कर रहे कनिष्ठ लिपिक राहुल नरेश गौतम ने कुछ रुपया ऑनलाइन उधार लिया था। काफी समय बीतने पर भी जब उन्होंने रुपया वापस नहीं किया तो उसने तगादा किया तो आनाकानी की। उसने रजिस्ट्रार को लिखित में इसकी शिकायत की। इसके बाद भी आरोपी ने रुपया वापस नहीं किया।
नीतू का आरोप है कि इस पर वह खुद राहुल नरेश के केबिन में गई और रुपया वापस मांगा। आरोपी ने रुपया वापस देने से इन्कार कर दिया। आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। नीतू ने मेडिकल थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -