फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   uproar aganst illegal minig

अवैध खनन के खिलाफ हंगामा, जेसीबी चालकों को बंधक बनाया

Sat, 09 Nov 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
uproar aganst illegal minig
कबटटा मैं ग्रामीणों द्वारा कब्जे में लिए गए मिट्टी से लदे डंपर व जेसीबी। - फोटो : KITHOR
खरखौदा। क्षेत्र के कई गांवों में मिलीभगत से रात्रि में मिट्टी का अवैध खनन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। कबट्टा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी एवं डंपर कब्जे में लेकर चालकों को बंधक बना लिया। हालांकि पुलिस के नहीं पहुंचने पर खनन माफिया माफी मांगकर चला गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पीलपीखेड़ा, अल्लीपुर, जाहिदपुर, नरहाड़ा, बिजौली, खासपुर, कूड़ी एवं कबट्टा के जंगल से एनएचएआई के निर्माण के लिए मिट्टी का जमकर खनन किया गया। वहीं, इसकी आड़ में खनन माफिया सक्रिय रहे। दिन में एनएचएआई के लिए मिट्टी का खनन किया जाता तो रात्रि में माफिया अपने लिये खनन करते हैं। खनन माफिया जेसीबी एवं डंपरों को लेकर खेतों में पहुंच जाते हैं। गांव खासपुर, कबट्टा, अल्लीपुर समेत सभी गांवों में बीस-बीस फीट खनन किया जा रहा है। वहीं, डंपरों से जंगल को जाने वाली चकरोड खराब हो गई हैं। वहीं, इन डंपरों से गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पूरी तरह से टूट गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्रामीण इस मामले में यदि पुलिस से शिकायत भी करते हैं तो पुलिस साठगांठ के चलते कार्रवाई नहीं करती है। गांव कबट्टा में भी खनन माफिया ने मिट्टी खनन कर खेतों को जाने वाली चकरोड को भी पूरी तरह से नष्ट कर दिया। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को तड़के ही खेतों में मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी एवं डंपर को कब्जे में ले लिया। इतना ही नहीं चालकों समेत सभी को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी परंतु वह नहीं पहुंची। खनन माफिया स्वयं गांव में पहुंच गए तथा ग्रामीणों से माफी मांगकर भविष्य में खनन नहीं करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

खरखौदा क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -आलोक कुमार सिंह, सीओ किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed