फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   uproar against illegal occupation on tank

तालाब पर अवैध कब्जे के खिलाफ हंगामा

Tue, 29 Sep 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
uproar against illegal occupation on tank
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा स्थित तालाब पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करके मकान बना लिये गए हैं। वहीं, डेयरियों का गोबर एवं गंदगी रास्ते पर फैली रहती है। कस्बे के लोगों ने तालाब को कब्जा मुक्त कराने एवं सफाई व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय पर वार्ड 14 के लोगों ने हंगामा कर चेयरपर्सन पति का घेराव किया। कस्बे के लोगों ने बताया कि नगर पंचायत के खसरा संख्या 2184 पर 3055 मीटर का तालाब स्थित है। वहां पर एक ही परिवार के लोगों ने मिट्टी डालकर अवैध कब्जा करके मकान बना लिये हैं। वहीं, दूसरी ओर डेयरी का गोबर एवं गंदगी रास्ते पर फैलने से गुजरना दुश्वार हो गया है। गदंगी से कस्बे में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तालाब को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो डीएम तथा मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। इस मौके पर शरीफ, गफ्फूर, शादाब, शौकीन, बुंदू, अब्दुल गफ्फार, अबरार, मोहसिन आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत चेयरपर्सन हुस्नो बेगम का कहना है कि कस्बे के लोगों ने तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत की है। उनके द्वारा पुलिस और प्रशासन को पत्र भेजकर अवगत कराया जा रहा है। शीघ्र ही सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed