{"_id":"6a9c246d1ebf39233d09da96","slug":"uppsc-exam-to-be-held-at-33-centers-today-meerut-news-c-72-1-mct1014-158866-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आज 33 केंद्रों पर होगी यूपीपीएससी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आज 33 केंद्रों पर होगी यूपीपीएससी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्धारित समय के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, ई-प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र जरूरी
सुबह 8:15 और शाम की पाली में 1:45 बजे बंद होंगे प्रवेश द्वार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की उप्र प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा रविवार को मेरठ में होगी। परीक्षा के लिए जिले में 33 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:00 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह
पहली पाली के लिए केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे से प्रवेश शुरू होगा और 8:15 बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। दूसरी पाली में दोपहर 1:00 बजे से प्रवेश शुरू होगा और 1:45 बजे गेट बंद हो जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।परीक्षा शुरू होने से पहले मूल पहचान पत्र की जांच, उपस्थिति मॉनिटरिंग और बायोमीट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
्अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। आधार कार्ड, वोटर आइडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक पहचान पत्र मान्य होगा। इसके साथ दो फोटो और पहचान पत्र की एक छायाप्रति भी रखनी होगी।
मोबाइल और इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी ली जाएगी। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक गैजेट, डिजिटल घड़ी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। तलाशी के लिए हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर का भी इस्तेमाल किया जाएगा।