UPPCS Result 2023 : मेरठ की बेटी शुभि गुप्ता ने लहराया परचम, महिला वर्ग में पाया प्रदेश में पहला स्थान
UPPCS Result 2023 : मेरठ की बेटी शुभि गुप्ता ने पीसीएस में परचम लहराया है। सुभि गुप्ता ने महिला वर्ग में प्रदेश में पहला स्थान पाया है। उनके घर में खुशी का माहौल है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा चयन आयोग (पीसीएस) की परीक्षा में मेरठ की शुभि गुप्ता ने परचम लहरा दिया। उन्होंने महिला वर्ग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि ओवरऑल सातवां स्थान हासिल किया है।
शुभि वर्तमान में गाजियाबाद में जीएसटी अधिकारी के पद पर तैनात हैं। शुभि का परिवार मेरठ के थापरनगर में रहता हैं। यहां इनके दादा राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और दादी हेमलता गुप्ता रहती हैं। राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शुभि गाजियाबाद में जीएसटी अधिकारी होने की वजह से वहीं पर रहकर पीसीएस की तैयारी कर रही थीं। पिता संदीप गुप्ता कानपुर में श्रम विभाग में डायरेक्टर ऑफ बॉयलर्स के पद पर तैनात हैं।
शुभि की प्रारंभिक पढ़ाई भी कानपुर में ही हुई है। पीसीएस की परीक्षा तीन चरणों में होती है। प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार होता है। इस साल आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश के दो विशेष प्रश्न पत्रों को जोड़ा गया था। आयोग ने इस परीक्षा का परिणाम मात्र नौ महीने में दे दिया है। इससे पहले अमूमन एक साल से ज्यादा लग जाता था।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली
मुख्य परीक्षा का परिणाम 22 दिसंबर को घोषित किया गया था, जिसमें साक्षात्कार के लिए 451 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे। साक्षात्कार के बाद 251 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश