फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UPPCS Result 2023: Shubhi Gupta of Meerut has secured first position in state in women category

UPPCS Result 2023 : मेरठ की बेटी शुभि गुप्ता ने लहराया परचम, महिला वर्ग में पाया प्रदेश में पहला स्थान

Wed, 24 Jan 2024 09:04 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Jan 2024 09:04 AM IST
सार

UPPCS Result 2023 : मेरठ की बेटी शुभि गुप्ता ने पीसीएस में परचम लहराया है। सुभि गुप्ता ने महिला वर्ग में प्रदेश में पहला स्थान पाया है। उनके घर में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
UPPCS Result 2023: Shubhi Gupta of Meerut has secured first position in state in women category
उत्तर प्रदेश लोक सेवा चयन आयोग (पीसीएस) - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा चयन आयोग (पीसीएस) की परीक्षा में मेरठ की शुभि गुप्ता ने परचम लहरा दिया। उन्होंने महिला वर्ग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि ओवरऑल सातवां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

शुभि वर्तमान में गाजियाबाद में जीएसटी अधिकारी के पद पर तैनात हैं। शुभि का परिवार मेरठ के थापरनगर में रहता हैं। यहां इनके दादा राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और दादी हेमलता गुप्ता रहती हैं। राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शुभि गाजियाबाद में जीएसटी अधिकारी होने की वजह से वहीं पर रहकर पीसीएस की तैयारी कर रही थीं। पिता संदीप गुप्ता कानपुर में श्रम विभाग में डायरेक्टर ऑफ बॉयलर्स के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन

शुभि की प्रारंभिक पढ़ाई भी कानपुर में ही हुई है। पीसीएस की परीक्षा तीन चरणों में होती है। प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार होता है। इस साल आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश के दो विशेष प्रश्न पत्रों को जोड़ा गया था। आयोग ने इस परीक्षा का परिणाम मात्र नौ महीने में दे दिया है। इससे पहले अमूमन एक साल से ज्यादा लग जाता था।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली

मुख्य परीक्षा का परिणाम 22 दिसंबर को घोषित किया गया था, जिसमें साक्षात्कार के लिए 451 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे। साक्षात्कार के बाद 251 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed