{"_id":"5e221ab28ebc3e4b445042b9","slug":"upload-internal-rating-score-to-31-meerut-news-mrt46439122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आन्तरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक 31 तक अपलोड करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आन्तरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक 31 तक अपलोड करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जिला विद्यालय निरीक्षक के स्पष्ट आदेश के बावजूद अधिकांश स्कूलों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस पर नाराजगी जताते हुए ऐसे स्कूलों को 31 जनवरी तक हर दशा में आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शासन ने हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक, खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय के ग्रेड एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के अनिवार्य विषय नैतिक योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक 15 दिसंबर, 2019 से माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का फरमान सुनाया था। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी ने सभी स्कूलों को जल्द से जल्द प्राप्तांक वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए, लेकिन काफी स्कूलों ने डाटा अपलोड नहीं किया। इनमें संस्थागत हाईस्कूल के 213, व्यक्तिगत हाईस्कूल के 10, संस्थागत इंटरमीडिएट के 158 और व्यक्तिगत इंटरमीडिएट के 11 स्कूल सामने आए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर फटकार लगाते हुए 31 जनवरी तक हर दशा में डाटा अपलोड करने की हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर स्कूलों द्वारा डाटा अपलोड न किये जाने के कारण बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र/छात्राओं का परीक्षाफल अधूरा रहता है तो इसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापक दोषी माने जाएंगे।