{"_id":"674569cb16ab2a95510c2229","slug":"up-youth-murdered-in-meerut-father-said-those-who-made-the-video-viral-by-urinating-killed-my-son-2024-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में युवक की हत्या... पिता बोले- पेशाब कर वीडियो वायरल करने वालों ने मेरे बेटे को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में युवक की हत्या... पिता बोले- पेशाब कर वीडियो वायरल करने वालों ने मेरे बेटे को मार डाला
Tue, 26 Nov 2024 11:55 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:55 AM IST
सार
युवक सोमवार दोपहर से गायब था। रात को डेढ़ बजे पिता के पास फोन आया। अस्पताल जाकर देखा तो वहां बेटे का शव पड़ा था। एक साल पहले कुछ लोगों ने युवक को पीटा था और उसे यूरिन पिलाकर वीडियो वायरल कर दिया था। उन्हीं पर हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
रितिक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में एक साल पहले एक छात्र पर कुछ युवकों ने पेशाब कर वीडियो बनाया था। मंगलवार को उस छात्र रितिक की भावनपुर थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि जिन लड़कों ने पिछले साल बेटे को सरेआम मारा-पीटा और यूरिन पिलाया था, उन्हीं ने हत्या की है।
विज्ञापन
जागृति विहार निवासी रितिक के पिता कर्ण सिंह ने बताया कि सोमवार रात डेढ़ बजे उनके बेटे के मोबाइल पर एक युवक का फोन आया था। उसने कहा कि रितिक के पिता बोल रहे हो क्या? जल्दी मेडिकल इमरजेंसी आ जाओ। जब हम अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने कहा कि आपके बेटे की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरव्यू की बात कहकर घर से निकला था
पिता ने बताया कि सोमवार को वह ड्यूटी पर गए थे। रात को लौटे तो पता चला कि रितिक दोपहर साढ़े तीन बजे घर से निकल गया थ। उसने कहा कि वह कोई इंटर्व्यू देने जा रहा है। लेकिन तब से गायब है। परिजनों ने उसे लगातार कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। रात को डेढ़ बजे किसी ने कॉल कर अस्पताल बुलाया, जहं रितिक का शव रखा था। पिता का आरोप है कि उन्हीं युवको ने हत्या की है, जिन्होंने यूरिन पिलाया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

एक आरोपी हिरासत में लिया
13 नवंबर 2023 को ऋतिक (22) पुत्र करण सिंह निवासी जागृति विहार के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी। उसके चेहरे पर यूरिन करते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया था।लाइनमैन पिता कर्ण सिंह का कहना है कि उनके बेटे को बाइक पर युवराज और अन्य साथी घर से बुलाकर ले गए थे। जब उन्होंने रितिक का शव देखा तो वह पूरी तरह नीला पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही राहुल नाम के एक आरोपी को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।