फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Women takes a decision against eve teasing when police did not take action

यूपी: घर से डंडे लेकर निकली महिलाएं, मनचलों को सिखाएंगी सबक, देखें तस्वीरें

Tue, 17 Jul 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 17 Jul 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
UP: Women takes a decision against eve teasing when police did not take action
छेड़छाड़ का वायरल वीडियो फुटेज - फोटो : अमर उजाला

यूपी में महिलाओं, युवतियों और कॉलेज जाती लड़कियों को मनचलों द्वारा छेड़े जाने का सिलसिला बिल्कुल नहीं थम रहा है। लगातार बढ़ रही छेड़खानी की घटनाओं से परेशान आ चुकी लड़कियां अपने घरों से बाहर निकलने तक में डरने लगी हैं। लेकिन महिलाओं ने अब खुद ही ऐसे शोहदों को सबक सिखाने की ठान ली है।  

विज्ञापन

मनचलों से निपटने के लिया यह फैसला 

UP: Women takes a decision against eve teasing when police did not take action
छेड़छाड़ का शिकार हुई युवती गिर पड़ी और उसे चोट भी आईं - फोटो : अमर उजाला

मामला यूपी के मुजफ्फरनगर का है जहां एक कॉलोनी की महिलाओं ने अपना मोर्चा गठित किया है। दरअसल, हाल ही में शहर का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। जिसमें एक साइकिल सवार छात्रा के साथ बाइक सवार मनचले द्वारा छेड़छाड़ व बदसलूक की गई। इस फुटेज के वायरल होने के बाद से क्षेत्र की महिलाओं में काफी आक्रोश है।

मुजफ्फरनगर की सरकुलर रोड व उसके आसपास स्थित जाट कॉलोनी, रेशु विहार, शिक्षक कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही छेड़खानी की घटनाओं से आजिज आ चुकी महिलाओं ने मनचलों को अब खुद सबक सिखाएंगी। जाट कॉलोनी में महिलाओं ने अपना खुद का एक मोर्चा गठित किया है। सोमवार को हुई बैठक में महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए छेड़खानी की घटनाओं पर आक्रोश जताया। महिलाओं ने लाठी डंडे लेकर सड़कों पर उतरकर मनचलों को सबक सिखाने की चेतावनी दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

  पुलिस शिकायतों को नहीं हुआ असर, वीडियो सामने आने पर भड़कीं

UP: Women takes a decision against eve teasing when police did not take action
मनचलों ने इलाके की लड़कियों को घर से निकलना तक दूभर कर दिया है। - फोटो : अमर उजाला

साइकिल सवार एक छात्रा के साथ बाइक सवार मनचले द्वारा की गई छेड़छाड़ व बदसलूकी की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद महिलाएं बेहद गुस्से में हैं। सोमवार को हुई बैठक में  शारदा तोमर ने कहा कि कहा कि मनचलों ने जाट कॉलोनी समेत इस पूरे क्षेत्र को परेशान करके रखा हुआ है। इसके पीछे एक बड़ी वजह इन कॉलोनियों का सुनसान रहना भी है। घर के कामकाजी पुरुष सुबह ही काम पर निकल जाते हैं, जिससे मनचलों के हौसले बुलंद हैं। 

इंदू पंवार ने कहा कि क्षेत्र में लगातार होने वाली छेड़ख़ानी की घटनाओं की कई बार पुलिस-प्रशासन से शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। मंजुला ने कहा कि यही कारण है कि अब कॉलोनी की महिलाएं खुद आगे आकर मोर्चा गठित करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में नजर रखेंगी और जहां भी इस तरह की घटना मिलेगी, वहां पहुंचकर आरोपी शोहदों को पकड़ने के बाद उन्हें सबक सिखाएंगी।  बैठक में कुसुम मलिक, राजेश्वरी, कुसुम लता, शारदा तोमर, मंजू चौधरी, मुकेश, सुमन बालियान, इंदू पंवार, राजबाला पंवार, दर्शना ठाकुर, श्यामो देवी, संजू तोमर, मधु, शशि तोमर, लता अग्रवाल, गुड्डी शर्मा, अंजलि शर्मा, मंजुला, संगीता, राजेश, मधु, रेणू आदि महिलाएं शामिल रहीं।   

विज्ञापन

महिलाओं के फैसले के बाद सक्रिय हुई पुलिस

UP: Women takes a decision against eve teasing when police did not take action
वीडियो फुटेज में युवती से छेड़छाड़ करता मनचला - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को महिलाओं की बैठक में खुद मनचलों से   मोर्चा लेने की घोषणा करने पर सिविल लाइन पुलिस सक्रिय हुई। शाम  को इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने कालोनी में जाकर घर-घर लोगों से पूछा कि उन्हें कोई शिकायत तो नहीं, जिस पर लोगों ने कहा कि वो खुद ही  मनचलों से निपटेंगे।

शहर में एंटी रोमियो स्क्वॉड फेल, दस दिन में हुई कई घटनाएं

UP: Women takes a decision against eve teasing when police did not take action
फुटेज में छेड़छाड़ का शिकार हुई युवती - फोटो : अमर उजाला

जाट कालोनी, सरकुलर रोड, रेशू विहार, बलवंत सिंह बाग रोड समेत इस इलाके में बीते दस दिनों में कई घटनाएं हो चुकी हैं।  मनचलों को नकेल कसने को बनाया गया एंटी रोमियो स्क्वायड भी यहां कुछ नहीं कर सका है, जबकि लगातार शिकायतें पुलिस को दी जा रही है। दस दिनों में एक छात्रा से पर्स छीनने, टयूशन से लौटती छात्रा की पिटाई करने का मामला सामने आया। एक मकान में घुस कर युवती से छेड़छाड़ करने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। दो दिन पहले भी एक युवक एक मकान में घुस आया था, जिसकी लोगों ने पिटाई की, मगर वह फरार हो गया। साइकिल सवार युवती की वीडियो वायरल होने पर पुलिस जागी, मगर किसी को पकड़ा नहीं।

सीओ सिटी हरीश भदौरिया के अनुसार  इस इलाके में छेड़छाड़ की शिकायत मिली हैं। एंटी रोमियो स्क्वायड को सक्रिय किया गया है। साथ ही सिविल लाइन  पुलिस को इस इलाके में गश्त बढ़ा कर लगातार चेकिंग करने    और बाइक सवार युवकों की जांच पड़ताल कर गहन पूछताछ  करने के निर्देश दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed