फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: Woman jumped ahead of train with son, death of two

यूपी: 12 साल के बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, दोनों की मौत

Thu, 01 Mar 2018 07:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 01 Mar 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
up: Woman jumped ahead of train with son, death of two
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर एक महिला ने एक बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके चलते ट्रेन करीब 20 मिनट रुकी रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना के बाद मौके पर देखने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नानौता रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पहले गांव पांडुखेड़ी के पास सुबह साढे़ दस बजे जैसे ही दिल्ली से आ रही ट्रेन पहुंची तो वहां मौजूद एक महिला (30 वर्ष) और उसके साथ करीब 12 वर्षीय लड़के की ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। इसके चलते ट्रेन करीब बीस मिनट तक रुकी रही। 
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेन को करीब 11:05 बजे रवाना किया गया। देर शाम तक मृतकों की शनाख्त नहीं हो सकी थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना पुलिस के एसआई सुरेश कुमार व आदेश पांचाल ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। महिला ने सूट सलवार और पैरों में जुराबें तथा बच्चे ने पैंट, शर्ट पहनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : विवाहिता ने खुद को कनपटी से सटाकर मारी गोली, खून से लथपथ लाश देख परिजन सन्न

up: Woman jumped ahead of train with son, death of two
जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला पटरी पर बैठी हुई थी और उक्त बच्चा उसको बचाने का प्रयास कर रहा था। इसके चलते दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि महिला व बच्चा कहां के रहने वाले थे। इसकी जानकारी कराई जा रही है। 

उधर, नानौता रेलवे स्टेशन मास्टर कोमल प्रकाश ने बताया कि ट्रेन 10:37 मिनट पर पांडुखेड़ी के निकट पहुंची थी। ट्रेन के गार्ड मनोज कुमार द्वारा लिखित रूप से बताया गया है कि उक्त महिला ने बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। दिल्ली रेलवे कंट्रोल रूम को मामले से अवगत करा दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed