यूपी: पत्नी ने छुरी से काटा पति का गुप्तांग, ये रही बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में एक साल पूर्व पति की दूसरी शादी कराने वाली महिला ने नशीली चाय पिलाकर बेसुध सोए पति का गुप्तांग छुरी से काटकर अलग कर दिया। गंभीर हालत में पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त छुरी भी बरामद कर ली है। पति द्वारा दूसरी पत्नी को अधिक समय दिए जाने की नाराजगी को घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी यूनुस पुत्र रहीसूद्दीन का निकाह करीब 18 साल पूर्व हरियाणा के सोनीपत जनपद के गांव नागल कलां निवासी शायदा से हुआ था। वर्तमान में दोनों के चार बेटियां भी हैं। यूनुस की बहन शबनम ने बताया कि करीब एक साल पूर्व शायदा ने खुद ही बिजनौर निवासी रेशमा नामक तलाकशुदा महिला से पति यूनुस की दूसरी शादी कराई थी। दूसरी शादी के बाद से यूनुस की दोनों पत्नियां अलग-अलग मकानों में रह रहीं हैं।
शबनम के मुताबिक पिछले कुछ दिन से शायदा व यूनुस के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह अपना अधिकांश वक्त दूसरी पत्नी के साथ ही गुजारता था। मिमलाना रोड पर ही ढाबे पर काम करने वाला यूनुस मंगलवार देर रात करीब 11.30 बजे घर लौटा, जिसके बाद शायदा के साथ उसका झगड़ा हुआ। काफी देर तक कहासुनी होने के बाद शायदा ने पति को नशे की गोलियां मिली चाय बनाकर दी, जिसे पीते ही यूनुस बेसुध होकर सो गया। शबनम के अनुसार सुबह करीब 4.30 बजे शायदा ने छुरी उठाई और बेसुध सोए यूनुस की गुप्तांग काटकर अलग कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल ले गए।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी शायदा को गिरफ्तार कर मौके से छुरी व यूनुस की खून सनी पैंट भी बरामद कर ली है। यूनुस की बहन शबनम ने ही भाभी शायदा के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को ही रेशमा ने दिया है बेटी को जन्म
पहली पत्नी की हैवानियत का शिकार हुए यूनुस की दूसरी पत्नी रेशमा ने महज 12 घंटे पूर्व ही बेटी को जन्म दिया है। फिलहाल रेशमा अपनी नवजात बच्ची के साथ जिला महिला अस्पताल में भर्ती है। पति के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने पर उसे गहरा सदमा लगा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/