यूपी: आपत्तिजनक हालत में देखा तो पति को उतारा मौत के घाट, महिला गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि युवक ने अपनी पत्नी को दूसरे मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जानिए पूरा मामला।
घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। अवैध संबंधों के शक में कंचनपुर घोपला गांव में रविवार देररात विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रुप देने के लिए युवक के शव को कमरे में फंदे पर लटका दिया। दिन निकलने से पहले ही महिला ने पति का शव देखकर शोर मचा दिया। पुलिस ने आरोपी विवाहिता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार, परतापुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर घोपला निवासी भीम कुमार (25) पुत्र धर्मा की शादी 14 माह पूर्व शिवानी निवासी लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के साथ हुई थी। भीम के घर पर उसके बड़े भाई टिंकू का साला अरूण निवासी मुर्गी फार्म भी आता जाता था। पुलिस का कहना है कि इस दौरान शिवानी की नजदीकी उसके जेठ के साले अरूण से हो गई। इसका पता भीम को लग गया तो उसने पत्नी से कई बार विरोध भी किया था।
रविवार को आरोपी अरूण भी घर पर आया हुआ था। रात करीब तीन बजे भीम अचानक उठा तो उसे कमरे में पत्नी नहीं दिखाई दी। आरोप है भीम ने अपनी पत्नी को दूसरे कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद भीम ने जैसे ही पत्नी से विरोध करने की कोशिश की तो महिला ने पति को कमरे में खींच लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस कर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर भीम कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी।
उसके बाद पता न चले, इसके चलते शव को फंदे से कमरे में लटका दिया। सुबह कंट्रोल रूम की सूचना पर परतापुर के कार्यवाहक एसओ सतेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ ब्रहमपुरी अखिलेश भदौरिया भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। युवक के पिता की तरफ से पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शिवानी और अरूण निवासी मुर्गीफार्म, थाना भावनपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/