फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: urine in the mouth of a man in panchayat, beating, video viral

यूपी: भरी पंचायत में युवक को पहले जूतों से पीटा फिर पिलाया पेशाब, देखें Video

Tue, 06 Mar 2018 05:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 06 Mar 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
up: urine in the mouth of a man in panchayat, beating, video viral
पंचायत में युवक को पेशाब पिलाया

आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यहां पंचायत ने पहले तो युवक को सरेआम जूते से पीटा फिर पेशाब पिलाकर बिरादरी से बाहर कर दिया। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


सहारनपुर में इंदिरा कैंप कॉलोनी में पंचायत कर महिला से अनैतिक संबंध रखने के आरोप में एक युवक को सरेआम जूते मारे गए और फिर पेशाब पिलाकर पांच साल के लिए बिरादरी से बाहर कर दिया गया। करीब दो घंटे तक चली पंचायत में कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं, मगर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। घटना से आहत युवक ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे प्रकरण की वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और तीन नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


देखिए- VIDEO: ऐसे पिलाया युवक को पिटाई के बाद पेशाब, आहत युवक ने की खुदकुशी की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी कोतवाली क्षेत्र इंदिरा कैंप कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र महेश कुमार को रविवार की रात 12 बजे उसके भाई रतन और अर्जुन ने जहरीला पदार्थ खाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रतन और अर्जुन ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने सूरज पर कॉलोनी की एक विवाहिता से अनैतिक संबंध रखने का आरोप लगाते हुए 28 फरवरी को सरेआम पिटाई कर वीडियो बनाई थी।

पढ़ें : पंचायत ने पीड़िता को सुनाया हलाला का फरमान, देवर ने किया बलात्कार

up: urine in the mouth of a man in panchayat, beating, video viral
पंचायत में युवक की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

रविवार की सुबह दस बजे आरोपियों ने कॉलोनी में खाली पड़े मैदान में पंचायत कर सूरज को पहले जूतों से पीटा और उसके मुंह में बाल्टी से पेशाब डलवाकर पांच साल के लिए बिरादरी से बाहर करने का फरमान सुना दिया। मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र रहे, जिन्होंने घटना की वीडियो बना ली। आरोपियों ने उनके परिवार को कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस को पंचायत की भनक तक नहीं लगी। घटना से क्षुब्ध सूरज ने रविवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। सोमवार को घटनाक्रम की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। 

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सूरज की मां सरोज की तहरीर पर अशोक प्रधान राजेंद्र, कमल सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

उधर, रतन ने बताया कि अशोक और उसने नगर निगम चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ा था। दोनों हार गए थे। अशोक उससे चुनावी रंजिश रखता है। इसलिए उसके भाई पर झूठे आरोप लगाकर पीटा गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed