फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: two people arrested for making fake notes, three million fake currency recovered

यूपी: नकली नोट बनाने वाले तस्कर धरे, इतने लाख की जाली करेंसी बरामद

Wed, 11 Apr 2018 12:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 11 Apr 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
up: two people arrested for making fake notes, three million fake currency recovered
पुलिस गिरफ्त में दो तस्कर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस और एसओजी की टीम ने नकली नोट बनाकर बाजार में उतारने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से 2.90 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ अधबने नकली नोट, जाली मुद्रा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। गैंग काफी दिनों से नकली नोटों को बाजार में उतार रहा था। 

विज्ञापन


एसपी उमेश कुमार के मुताबिक कोतवाली देहात पुलिस और एसओजी की टीम ने नगीना के मोहल्ला मनिहारी सराय निवासी शाउज्मा, कोतवाली देहात के गांव शहबाजपुर निवासी लईक अहमद को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी नगीना के मोहल्ला कलालान निवासी अजमल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए लईक और शाउज्मा से 2.90 लाख रुपये के नकली नोट और अधबने नोट, नकली नोट बनाने के उपकरण बरामद किए। गैंग काफी दिनों से नकली नोट बना रहा था। 
विज्ञापन


शाउज्मा ने पुलिस को बताया कि लईक अपने गांव में घर पर लगा रखी मशीन से नकली नोट बनाता था। एक लाख के नकली नोट बाजार में चलाने पर 25 हजार रुपये शाउज्मा को देता था। किरतपुर थाने के भनैड़ा गांव में बाबू और शमशाद के माध्यम से शाउज्मा चार लाख रुपये के नकली नोट चला चुका था। शाउज्मा 2004 में कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए अजाजुद्दीन की हत्या में जेल भी गया था। शाउज्मा पर रासुका भी लगी थी। लईक नकली नोट बनाने के मामले में रुड़की, रामपुर जिले में भी पकड़ा जा चुका है। अब तक वह जेल में बंद था। चार जनवरी को वह बाहर आया था। इसके बाद शाउज्मा के साथ नकली नोटों के कारोबार में जुड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : 2,000 रु. के इतने नकली नोट देख हैरान रह गए SSP, एक गिरफ्तार

पकड़े गए नोटों में 200, 100, 500 के 75 और बाकी दो हजार के नोट हैं। गैंग को पकड़ने में कोतवाली देहात थाने के दरोगा गजेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार के अलावा एसओजी के इंस्पेक्टर सुमन कुमार, दरोगा राजीव तोमर आदि शामिल रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed