फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: three guys molested girl in a moving car in Meerut after kidnapped from Ranchi

यूपी: अपहरण के बाद किशोरी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 17 Mar 2019 05:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Mar 2019 05:53 PM IST
सार

  • 10 मार्च को रांची से अपहरण कर मेरठ लाया था सोनू नाम का आरोपी। 
  • मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस ने दी ब्रह्मपुरी में दबिश।

विज्ञापन
UP: three guys molested girl in a moving car in Meerut after kidnapped from Ranchi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

रांची निवासी एक किशोरी से मेरठ में पहले चलती कार में और फिर इंदिरा नगर ब्रह्मपुरी स्थित एक घर में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सोनू किशोरी का कथित रिश्तेदार है, जो उसे अपहरण कर यहां दोस्त के घर लाया था।

विज्ञापन


किशोरी को बचाने में इस दोस्त की मां ने भूमिका निभाई। किसी तरह रांची पुलिस पीड़ित किशोरी ने सोनू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद  रांची पुलिस ने ब्रह्मपुरी में आरोपी की तलाश में दबिश दी। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी मौका पाकर फरार हो गया।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार किशोरी ने रांची कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि विगत 10 मार्च को वह भाई के साथ रांची कचहरी में लाडली योजना का कार्ड बनवाने जा रही थी। इस दौरान उसके रिश्तेदार रांची निवासी सोनू ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 मार्च को वह उसे लेकर मेरठ पहुंचा, जहां उसके साथ सोनू और उसके दोस्त ने चलती कार में दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार सोनू ने उसे ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में इंदिरा नगर स्थित सुनारों वालों धर्मशाला के पास अपने दोस्त के यहां बंधक बनाकर रखा। 

दोस्त की मां को बताया गया कि किशोरी अपनी मर्जी से यहां आई है। लेकिन जब किशोरी ने दोस्त की मां को सच्चाई बताई तो मां उसकी मदद करने को तैयार हो गई। जिसके बाद रांची किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी गई। दोस्त की मां किशोरी को लेकर दिल्ली पहुंची और ट्रेन से रांची से दिल्ली पहुंचे परिजनों को किशोरी सुपुर्द कर दी। 

13 मार्च को परिजन किशोरी को फ्लाइट से रांची ले गए। 14 मार्च को आरोपी सोनू और उसके दोस्त के खिलाफ रांची कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। शनिवार देर रात रांची पुलिस ने ब्रह्मपुरी पुलिस के साथ इंदिरा नगर में सोनू की तलाश में उसके दोस्त के घर दबिश दी। 

इस दौरान मोहल्ले में हंगामा हो गया। आसपास भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सोनू और उसका दोस्त मौके से फरार हो गए। हंगामे की सूचना पर आसपास के थानों से भी पुलिस बुला ली गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोनू की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही थी। 

कार में तीन युवक थे
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि कार में तीन युवक थे। चलती कार में सोनू और उसके दोस्तों ने दुष्कर्म किया। सोनू ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। इसके बाद वह बेहोश हो गई थी। ब्रह्मपुरी में जिस दोस्त के यहां उसके बंधक बनाकर रखा, वहां सोनू के साथ उसके दोस्त ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि पुलिस इसकी प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed