{"_id":"6a5a2a0c3d349c295c0bd110","slug":"up-three-athletes-from-meerut-fail-dope-test-two-provisionally-suspended-here-are-their-names-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ के तीन एथलीट नाडा के डोप टेस्ट में फेल, दो को अस्थायी रूप से किया निलंबित, जान लें इनके नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ के तीन एथलीट नाडा के डोप टेस्ट में फेल, दो को अस्थायी रूप से किया निलंबित, जान लें इनके नाम
Fri, 17 Jul 2026 07:39 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:39 PM IST
सार
Meerut News: जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनु कुमार ने बताया कि किरन बालियान, आर्यन त्यागी के अलावा एथलीट विधि भी डोप टेस्ट में पॉजीटिव मिली हैं। इन्हें प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक दिया गया है। हालांकि पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
किरन बालियान और आर्यन त्यागी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) की जांच में मेरठ के तीन एथलीट डोप पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एथलीट किरन बालियान और आर्यन त्यागी को खेल गतिविधियों के लिए अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया पूरी होने तक ये खिलाड़ी कोई भी प्रतियोगिता नहीं खेल पाएंगे। नाडा देश में खेलों में प्रतिबंधित दवाओं के इस्तेमाल को रोकने, खिलाड़ियों के परीक्षण करने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने वाली प्रमुख सरकारी संस्था है।
विज्ञापन
एजेंसी की ओर से बीते माह डोप टेस्ट में पॉजिटिव 71 एथलीटों की अस्थायी निलंबन सूची जारी की गई है। इनमें एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन और मुक्केबाजी से जुड़े कई जाने-माने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। मेरठ के खिलाड़ियों में शॉटपुट की अंतरराष्ट्रीय एथलीट किरन बालियान का नाम भी शामिल है। उनके डोप परीक्षण में मेथैंडिएनोन नाम की प्रतिबंधित दवा पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के ही शॉटपुट खिलाड़ी आर्यन त्यागी भी पॉजिटिव मिले। इनके नमूने में क्लोरोडेहाइड्रोमिथाइल टेस्टोस्टेरोन प्रतिबंधित दवा मिली है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अनु कुमार ने बताया कि किरन बालियान, आर्यन त्यागी के अलावा एथलीट विधि भी डोप टेस्ट में पॉजीटिव मिली हैं। हालांकि अभी इस मामले में जांच की जाएगी। अगर जांच में एथलीट दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खिलाड़ियों को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा।
एशियन चैंपियनशिप में शामिल नहीं हो पाई विधि
विधि अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप से ठीक पहले डोप परीक्षण में फेल हुई हैं। इस कारण वह नौ से 12 जुलाई तक चीन में आयोजित इस प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग नहीं कर सकी। वहीं, किरन बालियान ने एशियन गेम्स से लेकर कई बड़ी प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया है। आर्यन त्यागी भी उभरते हुए एथलीट हैं। सोशल मीडिया पर भी तीनों एथलीटों के नाम वायरल हो रहे हैं।

ये मिलीं प्रतिबंधित दवाएं
किरन बालियान के डोप परीक्षण में मेथैंडिएनोन पाया गया। यह एक सिंथेटिक एनाबॉलिक स्टेरॉयड है। इसका उपयोग मुख्य रूप से मांसपेशियों के आकार, ताकत और शारीरिक प्रदर्शन को और तेजी से बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं, आर्यन त्यागी के द्वारा क्लोरोडेहाइड्रोमिथाइल टेस्टोस्टेरोन का उपयोग पाया गया है। यह भी एक स्टेरॉयड है और प्रतिबंधित है। इसका इस्तेमाल भी एथलेटिक्स में प्रदर्शन बढ़ाने, ताकत हासिल करने और मांसपेशियों के निर्माण के लिए किया जाता है।

दोषी मिलने पर यह हो सकती है सजा
आर्यन के परीक्षण में मिली दवा में आर्टिकल 2.1 और 2.2 के तहत कार्रवाई होती है और किरन के परीक्षण में मिली प्रतिबंधित दवा में आर्टिकल 2.1, 2.2 और 2.5 दोषी पाए जाने पर दो से चार साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसमें आजीवन खेल प्रतियोगिताओं पर प्रतिबंध लग सकता है। नमूने लेने की तिथि से लेकर प्रतिबंध लगाने की तिथि के बीच खिलाड़ी के द्वारा जीते गए सभी पदक, पुरस्कार व धनराशि रद्द कर दी जाती है। एथलीट पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

अपना पक्ष रखने का मिलेगा मौका
जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों का नाम नाडा की सूची में शामिल है। इन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। अब इस मामले में जांच होगी और खिलाड़ी जांच अवधि में किसी भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। उन्हें भी मौका दिया जाएगा कि वह अपना पक्ष रख सकें। वह बता सकें कि उन्होंने किस दवा का सेवन किया और यह प्रतिबंधित दवा कहां से आई। इस मामले में अगर खिलाड़ी अपनी गलती स्वीकार करता है और उनका प्रतिबंध एक वर्ष तक कम हो सकता है।
ये भी देखें...
Meerut: पल्लवपुरम फेज-1 में 14 घंटे से बिजली गुल, निवासियों में मचा हाहाकार, अफसर बोले- ढूंढ रहे हैं फॉल्ट