फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Power outage in Pallavpuram Phase-1 lasts 14 hours, causing an uproar among residents

Meerut: पल्लवपुरम फेज-1 में 14 घंटे से बिजली गुल, निवासियों में मचा हाहाकार, अफसर बोले- ढूंढ रहे हैं फॉल्ट

Fri, 17 Jul 2026 06:24 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 17 Jul 2026 06:24 PM IST
सार

पल्लवपुरम फेज-1 में करीब 14 घंटे से बिजली नहीं है। लोगों को पीने के पानी तक के लिए तरसना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों में बहुत ज्यादा रोष है और उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

विज्ञापन
Meerut: Power outage in Pallavpuram Phase-1 lasts 14 hours, causing an uproar among residents
Power Cut - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पल्लवपुरम फेज-1 में शुक्रवार सुबह चार बजे विद्युत लाइन में फॉल्ट आने के बाद क्षेत्र के लोग करीब 12 घंटे तक बिजली संकट से जूझते रहे। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई। भीषण उमस और गर्मी के बीच लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए, जबकि पानी की मोटर बंद रहने से लोगों को पीने के पानी तक के लिए परेशानी उठानी पड़ी। इससे क्षुब्ध लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

 

पिछले करीब दो महीने से क्षेत्र में बिजली कटौती और फॉल्ट की समस्या लगातार बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग केवल अस्थायी मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर देता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि आएदिन बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपांशु सक्सेना, अभिषेक वर्मा, नितिन जुनेजा, करण शर्मा और अमोल मल्होत्रा आदि ने बताया कि शुक्रवार को सुबह चार बजे से बिजली गुल है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

नितिन जुनेजा ने ऊर्जा मंत्री को संबोधित पत्र में भी आरोप लगाया है कि पूर्व में कई शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर शिकायतों की अनदेखी करने और समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। 
 

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पल्लवपुरम फेज-1 की विद्युत व्यवस्था का तकनीकी परीक्षण कर बार-बार आने वाले फॉल्ट का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अवर अभियंता राहुल सिसौदिया ने बताया कि सुबह चार बजे आए फॉल्ट की तलाश की जा रही है। तकनीकी टीम लगातार लाइन की जांच में जुटी है। फॉल्ट मिलते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

ये भी देखें...
Meerut: प्रेमिका को गोली मारकर फरार हुआ शादीशुदा युवक, अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रही युवती
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed