यूपी: एसडीएम कार्यालय में भिड़े पेशकार और पूर्व पेशकार, जमकर चले लात घूंसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सरधना एसडीएम कार्यालय में सोमवार दोपहर पेशकार और पूर्व पेशकार के बीच एक फाइल को लेकर जमकर मारपीट हो गई। कार्यालय में ही दोनों के बीच लात घूंसे चले। मामला एसडीएम तक पहुंचा तो उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही। इस मामले में कोर्ट के पेशकार ने पूर्व पेशकार के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी हैं।
सरधना एसडीएम की कार्यालय में मनमोहन त्यागी पुत्र ओमप्रकाश त्यागी हाल निवासी गुजरान गेट सरधना पेशकार हैं। इस पद पर इससे पूर्व सचिंद्र कुमार निवासी मेरठ पेशकार के पद पर तैनात रहा था। कार्यालय में किसी मुकदमे की फाइल को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस समय सचिंद्र कुमार तहसील में ही एब्लूबीएल के पद पर तैनात हैं।
सोमवार दोपहर सचिंद्र कुमार एसडीएम कार्यालय पहुंचा तो वहां पर एसडीएम मौजूद नहीं थे। इस बीच वहां पेशकार मनमोहन त्यागी बैठा हुआ था। फाइल को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कार्यालय में अधिवक्ताओं के साथ लोग तारीख पर आये हुए थे। उनके सामने ही दोनों भिड़ गये। दोनों के बीच जमकर गाली गलौज हुई। जिसके बाद दोनों में लात घूंसे चले।
मामला एसडीएम तक पहुंचा तो एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने की बात कही। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि एक मुकदमे की फाइल को लेकर दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ है। और हाथापाई होने की भी जानकारी मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। उधर, मनमोहन त्यागी ने मामले में तहरीर दी है। हालांकि इस संबंध में पूर्व पेशकार से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका।
पेशकार पर लगाए आरोप
तहसीलदार को दिये शिकायती पत्र में डब्लूबीएल पूर्व पेशकार सचिंद्र ने बताया कि 16 जुलाई 2018 की सुबह वह तहसीलदार सरधना के कक्ष में शासकीय कार्य के लिए गया था। इस दौरान मनमोहन त्यागी संग्रह कार्यालय में आए और अमीन स्वर्गीय कर्ण सिंह की सेवा पुस्तिका अलमारी से निकालकर ले गये। आदेश कुमार संग्रह अमीन तहसील सरधना मृतक संग्रह अमीन कर्ण सिंह के पुत्र हैं। वहीं, सेवा पुस्तिका आदेश ने दी। वहीं, मनमोहन त्यागी से बिना अनुमति पुस्तक निकालने के बारे में पूछने पर अभद्रता की गई। तहसीलदार से मनमोहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/