फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: The mandap is decorated, the bride has arrived, priest ready but groom fled from home before marriage

UP: मंडप सजा, दुल्हन पहुंची..., पंडित तैयार लेकिन वरमाला से पहले दूल्हा घर से फरार

Thu, 09 Jan 2025 11:37 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 09 Jan 2025 11:37 AM IST
सार

शादी के लिए मंडप सजा था, दुल्हन भी पहुंच गई, पंडित तैयार थे लेकिन जब दूल्हे को ढूंढा तो वह गायब मिला। दूल्हा वरमाला से पहले गायब हो गया। जांच कराई तो पता चला कि सुबह ही दूल्हा घर से फरार हो गया। इसके बाद दुल्हन वापस लौट गई।

विज्ञापन
UP: The mandap is decorated, the bride has arrived, priest ready but groom fled from home before marriage
वापस लाैटी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मंडप सजा था। दुल्हन पहुंच गई, पंडित तैयार थे, लेकिन एक दूल्हा और उसके परिजन नहीं पहुंचे। जांच कराई तो पता चला कि सुबह ही दूल्हा घर से फरार हो गया। इसके बाद दुल्हन वापस लौट गई। उधर, योजना के अंतर्गत 68 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: West UP News: HMPV का खतरा बढ़ा, मेरठ में अलर्ट, शालीमार एक्सप्रेस अब 9 मार्च तक रद्द रहेगी
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय के निकट एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 76 लोगों को पात्रता की सूची में शामिल किया गया था, जबकि 125 लोगों ने विवाह के लिए आवेदन किया था। जांच पड़ताल के बाद 76 जोड़ों को पात्रता की सूची में शामिल किया गया। इसके बाद भी 68 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। पात्रता की सूची में शामिल आठ जोड़े कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

एक गांव निवासी दुल्हन और उसके परिजन कार्यक्रम में पहुंचे, लेकिन वर नहीं पहुंचा। बताया गया कि लड़का सुबह ही घर से कहीं चला गया। इसके अलावा अन्य पात्र जोड़े कार्यक्रम शामिल नहीं हो सके।

बीडीओ विशाखा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में 68 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया, जिसमें 17 जोड़े मुस्लिम रहे। एक ही पंडाल में मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया।

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मंत्रोच्चारण के साथ हिंदू जोड़ों का विवाह कराया गया। कार्यक्रम में वर-वधू पक्ष के लोग शामिल हुए। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कन्याओं को जरूरी सामान, चेक वितरित कराए।

इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक, एडीओ समाज कल्याण सुधीर बालियान, एडीओ पंचायत अरुण कुमार, ग्राम विकास अधिकारी अवधेश पुंडीर, सलमान, संजीव कुमार, दीपक ध्रुव आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अव्यवस्था नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed