फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News: HMPV का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी, मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले

Thu, 09 Jan 2025 09:43 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 09 Jan 2025 09:43 PM IST
खास बातें

मेरठ और आसपस की ताजा खबरें पढ़ने के लिए बनें रहें अमर उजाला के साथ। एक क्लिक में पढ़ें छह जिलों के मुख्य समाचार। मेरठ में आज देर रात को लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में एक मकान में पांच शव मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
W est UP News: Threat of HMPV increased, alert, five people found died in a house in Meerut
बेड में मिले पांच लोगों के शव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:26 PM, 09-Jan-2025
मेरठ के लिसाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोहेल गार्डन में एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश मिली है। पूरा परिवार कल बुधवार से लापता बताया गया है। आज उनके शव उनके ही मकान में एक कमरे पर बेड पर मिले हैं। जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि कल से पूरा परिवार गया था किसी ने इन्हें नहीं देखा आज लाश मिलने की बात सामने आई है।
04:27 PM, 09-Jan-2025
मेरठ में स्टांप घोटाले का मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामी विशाल वर्मा को मेरठ पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। 

व्यापारियों में हर्ष,कही ये बात
मेरठ जनपद के कप्तान विपिन टाडा एवं उनकी समस्त टीम को मेरठ व्यापार मंडल की ओर स्टांप घोटाले के मुख्य आरोपी विशाल वर्मा को गिरफ्तार किए जाने पर कल मेरठ व्यापार मंडप और समस्त स्टांप घोटाला पीड़ित पुलिस प्रशासन को सम्मानित करेगा। लेकिन हमारी लड़ाई तब पूरी होगी जब इस पूरे घोटाले की सत्यता सामने आएगी और इस घोटाले में मौजूद रहे अधिकारी या कर्मचारी भी जेल जाएंगे।
विज्ञापन
01:51 PM, 09-Jan-2025

मेरठ के मवाना में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध माैत,

मेरठ के मवाना बस स्टैंड निवासी मोहल्ले में सुरेशपाल (45) वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी से लटका शव मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारा कर मोर्चरी भेजने लगी तभी मृतक के परिवार के लोगों  सूचना देने वाले सतेंद्र पर उधार के छी लाख रुपए नहीं देने पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव नहीं उठने दिया।

पुलिस ने सतेंद्र  को मोके से गिरफ्तार कर लिया।शव नहीं उठने की सूचना पर सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला क ई थानों की पुलिस लेकिन घटना स्थल पर पहुंची और परिजनों को हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने के आश्वासन पर परिजनों ने करीब पांच घंटे बाद शव को उठाने दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम को भेज दिया परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
11:04 AM, 09-Jan-2025

शालीमार एक्सप्रेस अब 9 मार्च तक रद्द रहेगी

जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के यार्ड में काम के चलते बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस अब 9 मार्च तक रद्द रहेगी। इस मार्ग की दूसरी महत्वपूर्ण ट्रेन सूबेदारगंज-उधमपुर एक्सप्रेस को भी 4 मार्च तक पठानकोट तक चलाया जाएगा।

दो महीने तक मां वैष्णो देवी और जम्मूतवी के लिए मेरठ से कोई सीधी ट्रेन नहीं मिलेगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।जम्मूतवी यार्ड में काम के कारण रेलवे ने 65 ट्रेनों को दो महीने के लिए रद्द किया है।
11:04 AM, 09-Jan-2025

गणतंत्र दिवस पर रेल में पार्सल बुकिंग पर रोक

रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 26 जनवरी तक पार्सल बुकिंग पर रोक लगा दी है। इस दौरान किसी भी प्रकार का पार्सल लेनदेन भी नहीं होगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया गया है। दिल्ली क्षेत्र में सभी स्टेशनों पर हर प्रकार के पार्सल लेनदेन (लीज्ड एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपीएस सहित) पर 23  से 26 जनवरी तक अस्थाई प्रतिबंध लगाया गया है।
05:08 PM, 08-Jan-2025

West UP News: HMPV का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी, मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले

ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के संक्रमण को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस संबंध में सभी अस्पतालों और सीएचसी-पीएचसी पर निर्देश भेजे हैं। इसमें सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीजों की विशेष निगरानी करने की सलाह दी है। 

सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि एचएमपीवी एक सामान्य रेस्पिरेटरी (श्वसन तंत्र) का वायरस है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। एहतियात बरनेत की जरूरत है। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में इसकी जांच होती है। मेडिकल से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों तक सभी जगह व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। मेडिकल में अलग वार्ड बनाया जाएगा। 
मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. अमित गर्ग ने बताया कि निमोनिया के मामलों में सामान्य तौर पर भी एचएमपीवी की जांच की जाती है। 

-बुखार, खांसी-जुकाम और गले में खराश होने पर मास्क लगा लें। 
-हाथों की साफ-सफाई पर खास ध्यान दें। 
-भीड़भाड़ वाले स्थानों और बेवजह अस्पताल जाने से बचें 
-पानी और तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें। बिना चिकित्सीय परामर्श के कोई दवा न लें। 
-हाथ मिलाने से परहेज करें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें। 

ये हैं लक्षण
सर्दी-जुकाम
-बुखार
-सांस लेने में परेशानी 
-फेफड़ों में संक्रमण 
-निमोनिया
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed