यूपी: मजार के निर्माण को लेकर बखेड़ा, भाजपाइयों ने तोड़ी दीवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में मजार की दीवार के निर्माण कार्य को लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवा दिया। इसके बाद भाजपाइयों ने भी मौके पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। जानिए पूरा मामला।
मेरठ कॉलेज के पास से जा रहे आबू नाले की पटरी पर बेगमपुल तक दो बार सड़क का चौड़ीकरण हुआ है। सच संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता संदीप पहल का आरोप है कि सड़क पर दो छोटी-छोटी मजारों के निर्माण की आड़ में अतिक्रमण शुरू किया जा रहा है। कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती।
वहीं रविवार सुबह मजार की दीवार का निर्माण करा दिया। इस पर संदीप पहल भी मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को अवैध बताया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इंस्पेक्टर लालकुर्ती रघुराज सिंह का कहना है कि मजार की दीवार निर्माण कार्य रुकवा दिया है। वहीं मजार की देखरेख करने वालों ने कहा कि कई दशक पुरानी मजार है। इसके कागजात पुलिस को दिखाए जाएंगे।
इसके बाद रात में भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा, तुषार गुप्ता और अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। मजार की दीवार को भी तोड़ दिया गया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/