UP: मैंने खा लिया, तू भी खा ले ...! जहर खाकर प्रेमिका के घर पहुंचा किशोर, अस्पताल में दम तोड़ा
प्रेमिका घर जहर खाकर पहुंचे किशोर ने कहा कि मैंने जहर खा लिया है, तू भी खा ले। किशोर की हालत बिगड़ती देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गयाए जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ गंगानगर इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर(17) जहरीला पदार्थ खाकर प्रेमिका के घर पहुंच गया। वह प्रेमिका से बोला कि मैंने जहर खा लिया है, तू भी खा ले। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे मवाना सीएचसी लेकर गई।
वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस के मुताबिक दो सप्ताह पूर्व प्रेमी के नहीं आने से नाराज प्रेमिका ने भी मवाना में जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के चलते उसकी जान बच गई थी। मृतक किशोर कक्षा 12 का छात्र था।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: एन वक्त पर रद्द हुआ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा, 22 को आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
ने बताया कि किशोर ने प्रेमिका से कहा कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। अब तू भी जहर खा ले। किशोरी ने शोर मचाया तो पड़ोसी वहां पहुंच गए। सूचना पर डायल-112 पुलिस पहुंची। उन्होंने किशोर के पिता को सूचना दी।
पुलिस को दिए बयान में किशोर ने जहर खाने की बात कही। पुलिस ने उसे सीएचसी मवाना में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
किशोर की मां और बहन का रोकर बुरा हाल हो गया। पिता मजदूरी करते हैं। वहीं, लोगों ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व प्रेमिका ने भी प्रेमी द्वारा मिलने से मना करने पर जहरीला पदार्थ खा लिया था, उपचार के बाद उसकी जान बच गई थी।
इस मामले में एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पहले किशोरी ने जहर खाया था, रविवार को किशोर ने जहर खा लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।