{"_id":"63132d0f01644801fa1a788c","slug":"up-teacher-told-the-eighth-student-i-love-you-threatened-to-fail-the-victim-complained-to-the-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आठवीं की छात्रा को अध्यापक ने बोला- आई लव यू, फेल करने की दी धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आठवीं की छात्रा को अध्यापक ने बोला- आई लव यू, फेल करने की दी धमकी, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
Sat, 03 Sep 2022 04:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 03 Sep 2022 04:01 PM IST
सार
मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय छात्रा ने अध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एसएसपी दफ्तर में शिकायत की। छात्रा का आरोप है कि टीचर उसे आई लव यू बोलकर एक्जाम में फेल करने की धमकी देता है।
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में एक शिक्षा के मंदिर में शर्मसार करने वाली हरकत सामने आई है। एक स्कूल में अध्यापक ने कक्षा आठ की एक छात्रा को आई लव यू बोल दिया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे फेल करने की धमकी दी। शनिवार को छात्रा ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है। एसएसपी ऑफिस में फरियादियों की शिकायत सुना रही सदर देहात पूनम सिरोही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक टीपीनगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय छात्रा क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। छात्रा प्रतिदिन की तरह बीते शुक्रवार को स्कूल गई थी। तभी कक्षा में अकेला देखकर अध्यापक ने छात्रा को कक्षा में रोक लिया और 'आई लव यू' बोलकर अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: MEERUT: रैपिड रेल निर्माण के दौरान सरिया चढ़ा रही ओवरलोड क्रेन टूटकर मकानों पर गिरी, तीन घायल
विज्ञापन
छात्रा ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने कक्षा में फेल करने की धमकी दी। छुट्टी के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। देर शाम अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।