फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP T20 League: Cricketers from Meerut arrive in Kanpur for trials.

यूपी टी-20 लीग : कानपुर ट्रायल देने पहुंचे मेरठ के क्रिकेटर

Sat, 11 Jul 2026 06:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
UP T20 League: Cricketers from Meerut arrive in Kanpur for trials.
- 14 अगस्त से होनी है लीग के चौथे सीजन की शुरूआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। यूपी टी-20 लीग के लिए मेरठ के समीर रिजवी की टीम कानपुर सुपरस्टार की ओर से भी शनिवार को ट्रायल शुरू किए गए। दो दिनों तक यह ट्रायल चलेंगे। पहले दिन शनिवार को मेरठ से काफी संख्या में क्रिकेटर ट्रायल देने पहुंचे।
यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 14 अगस्त से हो रही है। टूर्नामेंट में मेरठ मेवरिक्स, गोरखपुर लायंस, काशी रुद्रास, नोएडा किंग्स, कानपुर सुपरस्टार और लखनऊ फाल्कंस टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रास, गोरखपुर लायंस, लखनऊ की ओर से ट्रायल प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब कानपुर सुपरस्टार की ओर से शनिवार से ट्रायल शुरू किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को कानपुर कमला क्रिकेट क्लब में ट्रायल शुरू हुए। पहले दिन मेरठ से गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी, विक्टोरिया पार्क क्रिकेट एकेडमी से 25 से अधिक क्रिकेटर ट्रायल देने पहुंचे। क्रिकेटर ऋषभ रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने कानपुर पहुंचकर तेज गेंदबाजी के लिए ट्रायल दिया। इस दौरान उनके साथ में कई अन्य खिलाड़ी भी पहुंचे। रविवार को भी मेरठ के कई क्रिकेटर बल्लेबाजी व स्पिन गेंदबाजी का ट्रायल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खिलाड़ी मैदान पर सुबह पहुंचकर भी पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं, टूर्नामेंट के लिए काशी रुद्रास, मेरठ मेवरिक्स, गोरखपुर लायंस और लखनऊ फाल्कंस की ओर से रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम की भी घोषणा कर दी गई है। इसमें मेरठ मेवरिक्स ने मेरठ से रितुराज शर्मा, दिव्यांश राजपूत, कार्तिक त्यागी और विजय कुमार को रिटेन किया है। काशी रुद्रास ने मेरठ से सुनील कुमार को और गोरखपुर ने हरदीप को रिटेन किया है। लखनऊ ने प्रियम गर्ग को रिटेन किया है। अब कानपुर और नोएडा की ओर से भी मेरठ के कई खिलाड़ियों को रिटेन किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed