{"_id":"5b8d202042c792463a2e6415","slug":"up-student-research-paper-published-in-international-research-magazine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण के लिए किया ऐसा काम, विदेश में हुआ यूपी के छात्र का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण के लिए किया ऐसा काम, विदेश में हुआ यूपी के छात्र का नाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 03 Sep 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियरिंग छात्र जईम खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में एक इंजीनियरिंग करने वाले छात्र की उपलब्धि पर प्रदेश को नाज है। नजीबाबाद निवासी इंजीनियरिंग के छात्र जईम खान का शोध पत्र अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। जईम खान की इस उपलब्धि से उसके परिजन व गुरूजन गदगद हैं:-
विज्ञापन
भोपाल से इंजीनियरिंग कर रहे हैं जईम
जईम खान के पिता मोहल्ला वाहिदनगर निवासी एसआर खान सीमा सुरक्षा बल में कमांडेंट हैं और मेघालय के शिलांग में तैनात हैं। जईम खान भोपाल के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग का अंतिम वर्ष का छात्र है। जईम खान ने अपना शोध पत्र प्रदूषण के विभिन्न निकास प्रणाली दल के जिज्ञासु विश्लेषण विधा पर तैयार किया है।
अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका अभियांत्रिक और तकनीकि ने जईम खान का शोध पत्र आठ अगस्त 2018 के अंक में प्रकाशित किया है। पत्रिका के प्रधान संपादक ने अच्छे शोध के लिए जईम खान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है। जईम खान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नजीबाबाद के मॉडर्न पब्लिक स्कूल से प्राप्त की है। एसआर खान के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा सम्मानित किए जाने से वह इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना सर्वोच्च देने के लिए प्रेरित होगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/